😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Amar Ujala Top News 08 April 2022 Corona Vaccine Booster Dose Imran Khan UPTET Resut Latest News Update
{"_id":"62504f1c49fac8749607b0a5","slug":"amar-ujala-top-news-08-april-2022-corona-vaccine-booster-dose-imran-khan-uptet-resut-latest-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिन की बड़ी खबरें: 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी लगाई जाएगी एहतियाती खुराक, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिन की बड़ी खबरें: 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी लगाई जाएगी एहतियाती खुराक, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 08 Apr 2022 08:35 PM IST
सार
देश में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए एहतियाती खुराक का एलान कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने इसके तारीख और केंद्रों के बारे में भी बता दिया गया है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 8
Amar Ujala Top News
- फोटो : Amar Ujala Top News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए एहतियाती खुराक का एलान कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने इसके तारीख और केंद्रों के बारे में भी बता दिया गया है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
2 of 8
Corona Vaccination
- फोटो : Amar Ujala
18+ आयु के लोगों को भी लगेगी एहतियाती खुराक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 10 अप्रैल से 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए कोरोना वायरस टीके की एहतियाती खुराक निजी टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध होगी। मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की आयु 18 साल से अधिक है और जिन्हें टीके की दूसरी खुराक लगे नौ महीने हो चुके हैं, वह निजी टीकाकरण केंद्रों पर एहतियाती खुराक के पात्र होंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
Imran Khan
- फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान में अब आगे क्या
पाकिस्तान की सियासत के लिए नौ अप्रैल का दिन बहुत अहम होने वाला है। ये भी तय है कि इमरान खान सदन का विश्वास खो चुके हैं। मौजूदा स्थिति में इमरान के लिए अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली वोटिंग में जीतना नामुमकिन दिख रहा है। विपक्ष की सरकार बनती है तो शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इमरान के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। संसद भंग करवाने और अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करवाने की साजिश में इमरान को कड़ी सजा भुगतनी पड़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 8
सीबीआई
- फोटो : फाइल
हिमाचल में सीबीआई ने गिरफ्तार किए सात लोग
हिमाचल प्रदेश में हुए 200 करोड़ के छात्रवृति घोटाले में सीबीआई ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की इस कार्रवाई से अफसरों में हड़कंप मच गया है। गौर हो कि बीते सोमवार को छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े मामले में सीबीआई की धीमी जांच पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 8
हाफिज सईद
- फोटो : ANI
हाफिज सईद को दो अलग मामलों में 31 साल कैद की सजा
पाकिस्तान की एक आतंक रोधी अदालत ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद को दो मामलों में कुल 31 साल कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सईद की सभी संपत्तियों को जब्त करने का निर्देश भी दिया है। सईद का जमात-उद-दावा, लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन है जो 2008 के मुंबई हमलों का जिम्मेदार है, जिसमें कुल 166 लोग मारे गए थे। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X