Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Amar Ujala Top News Maharashtra Politics Eknath Shinde proved majority PM Modi security Breach Aandhra Pradesh and Yogi Adityanath Latest News Update
{"_id":"62c313d4fdc58150a74b831a","slug":"amar-ujala-top-news-maharashtra-politics-eknath-shinde-proved-majority-pm-modi-security-breach-aandhra-pradesh-and-yogi-adityanath-latest-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Top News: महाराष्ट्र में अब शिंदे सरकार और 'मां काली' के हाथ में सिगरेट वाले पोस्टर ने मचाया बवाल, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amar Ujala Top News: महाराष्ट्र में अब शिंदे सरकार और 'मां काली' के हाथ में सिगरेट वाले पोस्टर ने मचाया बवाल, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 04 Jul 2022 09:52 PM IST
सार
आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News
- फोटो : Amar Ujala Top News
Link Copied
महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर दिया। इसके अलावा एनसीपी, सपा और एआईएमआईएम के विधायक भी वोटिंग से दूर रहे। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस विधायकों के गायब होने की हो रही है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण जैसे दिग्गज भी शामिल हैं। इसके अलावा यूपी में योगी सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
2 of 7
महाराष्ट्र विधानसभा में वोटिंग के दौरान एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : अमर उजाला
एकनाथ शिंदे ने हासिल किया विश्वास मत
महाराष्ट्र में आज एकनाथ शिंदे ने फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर दिया। इसी के साथ ये भी तय हो गया कि अब एकनाथ शिंदे की सरकार बरकरार रहेगी। फ्लोर टेस्ट में शिंदे के पक्ष में 164 मत पड़े। विपक्ष में 99 विधायकों ने वोट डाला। 22 विधायक वोटिंग के लिए नहीं पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के 10 विधायक हैं। इसके अलावा एनसीपी, सपा और एआईएमआईएम के विधायकों ने भी वोट नहीं डाला। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
leena manimekalai
- फोटो : सोशल मीडिया
पोस्टर ने मचाया बवाल
बॉलीवुड सिनेमा में कई ऐसी फिल्में हैं, जो रिलीज से पहले धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप झेल चुकी हैं। कुछ दिनों पहले, बिग बजट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें रणबीर कपूर मंदिर के अंदर जूते पहनकर जाते हुए नजर आए थे। इस सीन की वजह से सोशल मीडिया पर लोग काफी भड़क गए थे। वहीं, अब ऐसा ही एक और मामला सामना आया है। हाल ही में, भारतीय फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई ने अपनी डॉक्यूमेंट्री का एक पोस्टर शेयर किया, जिस पर अब जमकर विवाद हो रहा है। इस पोस्टर में काली मां को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है और इसे देखने के बाद लोग काफी ज्यादा भड़क गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
अल्पाइन ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटा
इटली में अल्पाइन ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। उसकी चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई। आठ अन्य लोग घायल हो गए। 18 लोग बर्फ और चट्टानों के मलबे में फंसे हैं। अल्पाइन बचाव सेना के प्रवक्ता वाल्टर मिलान के अनुसार यह घटना पुंटा रोक्का के पास मरमोलाडा पर्वत पर हुई। यह इटालियन डोलोमाइट्स में सबसे ऊंचा पर्वत है। मरमोलाडा की ऊंचाई 11,000 फीट है। फंसे लोगों को निकालने के लिए पांच हेलिकॉप्टर और खोजी श्वानों की मदद ली जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 7
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में एक बार फिर चूक का मामला सामने आया है। इस बार ये वाकया आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान विजयवाड़ा में हुआ। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने काले गुब्बारे छोड़े। एसपी सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि ये घटना गन्नावरम एयरपोर्ट पर हुई। इस मामले में अब तक चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।