Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Amar Ujala Top News Political crisis continues in Maharashtra BJD Support NDA presidential candidate Draupadi Murmu Afghanistan Earthquake Latest News Update
{"_id":"62b3543e4c148e76544c2c3e","slug":"amar-ujala-top-news-political-crisis-continues-in-maharashtra-bjd-support-nda-presidential-candidate-draupadi-murmu-afghanistan-earthquake-latest-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Top News: महाराष्ट्र में सियासी संकट जारी, एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार की राह आसान, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amar Ujala Top News: महाराष्ट्र में सियासी संकट जारी, एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार की राह आसान, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:24 PM IST
सार
आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 6
Amar Ujala Top News
- फोटो : Amar Ujala Top News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाराष्ट्र में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद महाविकास अघाड़ी गठबंधन संकट में आ गया है। विधायकों के ताजा आंकड़ों पर नजर डाली जाए और शिंदे के 40 से ज्यादा विधायकों के समर्थन वाले बयान पर भरोसा किया जाए तो शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार अब अल्पमत में आ चुकी है। इस बीच भाजपा नीत एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु का देश के सर्वोच्च पर चुना जाना तय हो गया है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
2 of 6
सीएम उद्धव ठाकरे
- फोटो : ANI
सीएम आवास से परिवार के साथ मातोश्री पहुंचे उद्धव
Maharashtra Government Crisis Live News Updates: मंगलवार को शुरू हआ महाराष्ट्र का सियासी संकट बुधवार को भी जारी रहा। शिवसेना के बागी विधायकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच एकनाथ शिंदे ने शिवसेना पर ही दावा ठाक दिया। शाम को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों को संबोधित किया और देर रात सरकारी आवास छोड़कर मातोश्री पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर
3 of 6
Draupadi Murmu, द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : ANI
राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए को बीजद का साथ
देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को वोटिंग है। विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि भाजपा ने उड़ीसा की आदिवासी महिला नेता और झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू पर दांव खेला है। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून 2022 को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस बीच ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने राज्य विधान सभा के सभी सदस्यों से ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद के लिए सर्वसम्मति से समर्थन देने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सीयूईटी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सीयूईटी यूजी 2022 की तारीखों का एलान
प्रोफेसर कुमार ने ट्वीट कर बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी अंडर ग्रेजुएट (CUET UG)-2022 का आयोजन 15 जुलाई से किया जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से सीयूईटी देश भर के 554 शहरों और विदेश में 13 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही
अफगानिस्तान में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। यहां 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद चारों तरफ बर्बादी और तबाही का ही आलम दिखाई दिया। अफगानिस्तान के एक अधिकारी के मुताबिक, इस भूकंप में अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। वहीं 1500 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी सूचना है। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण सैंकड़ों घर भी तबाह हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।