फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: यूपी से बंगाल तक हिंसा और राज्यसभा चुनाव में भी खेल, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Fri, 10 Jun 2022 10:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 10 Jun 2022 10:23 PM IST
सार

आइए जानते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन
Amar Ujala Top News Prophet Remarks Row Violence UP West Bengal Jharkhand Rajya Sabha Election Results BJP Congress Pervez musharraf Latest News Update
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News

मोहम्मद पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के बाद शुक्रवार को 'जुमे की नमाज' के दिन देश के कई हिस्सों में जबरदस्त हिंसा देखने को मिली। पुलिस पर पथराव किया गया। इसमें सामान्य लोगों के अलावा कई पुलिस कर्मी और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान घायल हुए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सख्ती दिखाते हुए हिंसा वाले राज्यों से रिपोर्ट तलब की है। इसके अलावा शुक्रवार को देश की 16 सीटों पर राज्यसभा चुनाव हुए। आइए जानते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...

Amar Ujala Top News Prophet Remarks Row Violence UP West Bengal Jharkhand Rajya Sabha Election Results BJP Congress Pervez musharraf Latest News Update
प्रयागराज में हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।

यूपी-दिल्ली से बंगाल तक हंगामा
पैगम्बर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर जुमे की नमाज के बाद देशभर की कई जगह हंगामा हुआ। प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, हावड़ा, रांची समेत कई जगह पत्थरबाजी की घटनाएं भी हुईं। कुछ जगहों पर उपद्रवियों ने आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर

Amar Ujala Top News Prophet Remarks Row Violence UP West Bengal Jharkhand Rajya Sabha Election Results BJP Congress Pervez musharraf Latest News Update
परवेज मुशर्रफ (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

परवेज मुशर्रफ की हालत नाजुक
पाकिस्तान के पूर्व परवेज मुशर्रफ को लेकर शुक्रवार को बड़ी खबर आई।  बताया जा रहा है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मुशर्रफ को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। मुशर्रफ को दिल और अन्य बीमारियों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे दुबई के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Top News Prophet Remarks Row Violence UP West Bengal Jharkhand Rajya Sabha Election Results BJP Congress Pervez musharraf Latest News Update
विज्ञापन - फोटो : pixabay

विवादित विज्ञापनों के बाद हरकत में सरकार
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने 'भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम व विज्ञापनों के संबंध में आवश्यक सावधानी दिशा निर्देश-2022' जारी कर दिया है। इसमें बच्चों को निशाना बनाने वाले विज्ञापनों के बारे में भी 19 प्रावधान किए गए हैं। नए दिशा-निर्देश शुक्रवार से लागू हो गए हैं। उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Amar Ujala Top News Prophet Remarks Row Violence UP West Bengal Jharkhand Rajya Sabha Election Results BJP Congress Pervez musharraf Latest News Update
जो बाइडन - फोटो : ani

अमेरिका पहुंचने वालों के लिए कोविड टेस्ट जरूरी नहीं
बाइडेन प्रशासन ने उस पाबंदी को हटा दिया है जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रा करके अमेरिका पहुंचने वाले यात्रियों को उड़ान के एक दिन पहले कोविड-19 टेस्ट जरूरी था। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकार ने बताया कि जनादेश रविवार 12 जून की मध्यरात्रि को समाप्त हो रहा है और सीएसडीएस (रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र) ने तय किया है कि अब इसकी आवश्यकता नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed