कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 40वां दिन है। कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा अब आंध्र प्रदेश के कर्नूल शहर पहुंच चुकी है। आज रेस्ट डे है। मतलब सभी यात्रियों के लिए आराम का दिन है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ राहुल गांधी हर रोज 20 से 30 किलोमीट तक पैदल चल रहे हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
इस बीच, राहुल और यात्रा में शामिल अन्य लोगों से बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें राहुल गांधी अलग-अलग राज्यों से पहुंचे यात्रियों से बातचीत कर रहे हैं। इसमें राहुल ने यात्रा के खाली समय से लेकर मां सोनिया गांधी तक के बारे में बताया है। आइए जानते हैं यात्रा से जुड़े छह सवालों के जवाब, जिन्हें खुद राहुल गांधी ने शेयर की...
1. हर रोज कितने किलोमीटर पैदल चलते हैं राहुल गांधी?
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल सभी नेता हर रोज 20 से 30 किलोमीटर तक पैदल चल रहे हैं। राहुल गांधी खुद पैदल चलते हैं। हर रोज सुबह करीब साढ़े छह बजे यात्रा शुरू होती है और 11-12 बजे के बीच ब्रेक होता है। सभी यात्री कंटेनर में आराम करते हैं। दोपहर का खाना खाते हैं और शाम को तीन बजे से फिर यात्रा शुरू हो जाती है। ये यात्रा शाम 7 से साढ़े सात तक होती है। इसके बाद रात में सभी आराम करते हैं और फिर सुबह का वही रुटीन शुरू हो जाता है।
2. खाली समय क्या करते हैं राहुल?
कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें भारत जोड़ो यात्रा में शामिल एक यात्री राहुल गांधी से यही सवाल करता है। वह पूछता है कि आप हर रोज सात से साढ़े सात बजे तक अपने कैंप में चले जाते हैं। इसके बाद खाली समय में क्या करते हैं? इसका जवाब देते हुए राहुल कहते हैं, 'मैं उस दौरान कुछ एक्सरसाइज करता हूं। किताबें पढ़ता हूं। मैं अपनी मां और बहन से बात करता हूं। उनका हालचाल पूछता हूं। कुछ दोस्तों से भी बात करता हूं।'
3. राहुल गांधी इतना तेजी से क्यों चलते हैं?
एक यात्री ने राहुल गांधी से बातचीत में पूछा कि आप स्लो क्यों नहीं चलते हैं? अगर आप स्लो चलेंगे तो बाकी सब भी स्लो चलेंगे। इससे लोगों को परेशानी नहीं होगी। इसका जवाब देते हुए राहुल कहते हैं, 'देखिए, हम लोग सुबह 6:30 बजे पैदल यात्रा शुरू कर देते हैं। अगर हम स्लो चलेंगे और फिर 11-12 बजे रुकेंगे तो आप शिकायत करने लगेंगे कि बहुत देर हो रही है। तब धूप का भी ज्यादा असर दिखेगा और हर कोई थकान महसूस करेगा। इसलिए जब हम तेज चलते हैं तो धूप का भी असर नहीं पड़ता है।'
4. कौन सी सनस्क्रीन यूज करते हैं?
एक यात्री ने राहुल गांधी से उनकी त्वचा को लेकर भी सवाल पूछा। कहा कि बाहर इतनी तेज धूप होती है। उससे बचाव के लिए आप कौन सी सनस्क्रीन यूज करते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने कहा, 'मैं कोई सनस्क्रीन यूज नहीं करता हूं। मां ने जरूर एक सनस्क्रीन भेजी है, लेकिन मैं उसे नहीं लगाता हूं।' इसके बाद राहुल मुस्कुराते हुए टी-शर्ट के नीचे से अपना हाथ भी दिखाते हैं।
कमेंट
कमेंट X