फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chief Minister's Property: आंध्र के CM के पास 510 करोड़, जानें योगी-केजरीवाल समेत बाकी मुख्यमंत्री कितने अमीर

Wed, 14 Dec 2022 01:52 PM IST
Himanshu Mishra हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 14 Dec 2022 01:52 PM IST
सार

आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड समेत देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के पास कितनी संपत्ति है? 
 

विज्ञापन
Chief Minister's Property: CM of Andhra has 510 crores, know how rich other CMs including Yogi-Kejriwal are
देश के मुख्यमंत्री कितने अमीर? - फोटो : अमर उजाला
इस साल सात राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए। इसमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात शामिल हैं। पंजाब और हिमाचल प्रदेश छोड़कर बाकी सभी राज्यों में पुराने मुख्यमंत्री ही सत्ता पर काबिज हैं। पंजाब में कांग्रेस को हराकर आम आदमी पार्टी ने सत्ता हासिल कर ली तो हिमाचल प्रदेश में भाजपा को मात देकर कांग्रेस ने। 


देश में अभी जम्मू कश्मीर छोड़कर बाकी सभी राज्यों में मुख्यमंत्री हैं। हमने इन मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का आंकलन किया। इसमें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएसआर जगनमोहन रेड्डी सबसे अमीर हैं। रेड्डी के पास कुल 510 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हैं। ममता के नाम 16.72 लाख रुपये की संपत्ति है। आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड समेत देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के पास कितनी संपत्ति है? 
 
Chief Minister's Property: CM of Andhra has 510 crores, know how rich other CMs including Yogi-Kejriwal are
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
किस राज्य के मुख्यमंत्री के पास कितनी संपत्ति? 

1. वाईएस जगनमोहन रेड्डी: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के पास 510 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। 2019 में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में रेड्डी ने इसका जिक्र किया है। इसके अनुसार, रेड्डी के पास कुल 443 करोड़ रुपये की चल और 66 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। रेड्डी के पास चार लग्जरी गाड़ियां हैं। इनमें बीएमडब्ल्यू, स्कॉर्पियो शामिल हैं। इसके अलावा 9.85 करोड़ रुपये के हीरे और सोने के गहने हैं। रेड्डी वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। 
 
Chief Minister's Property: CM of Andhra has 510 crores, know how rich other CMs including Yogi-Kejriwal are
पेमा खांडू
2. पेमा खांडू : अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रर पेमा खांडू के पास कुल 163 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। 2019 को चुनाव आयोग के सामने दिए अपने हलफनामे में उन्होंने इसकी जानकारी दी है। खांडू के पास कुल 143 करोड़ रुपये की चल और 19.62 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। खांडू के नाम कुल 12 गाड़ियां हैं। इनकी कीमत 1.58 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा एक करोड़ से ज्यादा कीमत के गहने भी हैं। खांडू भाजपा के नेता हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Minister's Property: CM of Andhra has 510 crores, know how rich other CMs including Yogi-Kejriwal are
ओडीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक - फोटो : Social Media
3. नवीन पटनायक : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पास कुल 63.87 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। पटनायक ने अपने चुनावी हलफनामे में इसकी जानकारी दी है। इसके अनुसार, पटनायक के पास कुल 23 लाख रुपये की चल और 63 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। पटनायक बीजद के नेता हैं। 
 
विज्ञापन
Chief Minister's Property: CM of Andhra has 510 crores, know how rich other CMs including Yogi-Kejriwal are
4. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के पास कुल 38.39 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed