फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CJI BR Gavai: 'कड़ी मेहनत और गरीबों की सेवा ने इस मुकाम पर पहुंचाया', खुशी से गदगद सीजेआई गवई की मां

Wed, 14 May 2025 11:07 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 14 May 2025 11:07 AM IST
सार

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने बुधवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) का पद संभाल लिया। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण कराई। जस्टिस गवई ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की जगह ली, जो बीते दिन ही सेवानिवृत्त हुए थे।

विज्ञापन
CJI BR Gavai: Hard work, service to poor brought him this reward: Justice Gavai's mother
सीजेआई बीआर गवई - फोटो : PTI

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण गवई की मां का कहना है कि उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ही उनकी सफलता की कुंजी है। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करके यह मुकाम पाया है। न्यायमूर्ति गवई ने बुधवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्होंने सीजेआई संजीव खन्ना की जगह ली। इससे पहले मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए उनकी मां कमलताई गवई ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनका बेटा अपने नए पद के साथ पूरा न्याय करेगा।





न्यायमूर्ति गवई महाराष्ट्र के अमरावती जिले के मूल निवासी
न्यायमूर्ति गवई महाराष्ट्र के अमरावती जिले के मूल निवासी हैं और बिहार, केरल और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल दिवंगत आर एस गवई के पुत्र हैं। उनके पिता रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता भी थे। कमलताई गवई ने कहा, 'एक मां के तौर पर मैं चाहती थी और उम्मीद करती थी कि मेरे बच्चे अपने पिता के पदचिह्नों पर चलें। मैं चाहती थी कि वे समाज की सेवा करें, लोगों के साथ सम्मान से पेश आएं और उनके कद की परवाह किए बिना उन्हें न्याय दें। उन्होंने अब तक ऐसा किया भी है।'

यह भी पढ़ें- CJI BR Gavai: न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश; राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

' उनका बेटा तुरंत नहीं बल्कि अपनी कड़ी मेहनत से शीर्ष पद पर पहुंचा'
उन्होंने कहा, 'यह सभी के लिए बहुत खुशी और आनंद का क्षण है। यह हमारे लिए संतुष्टि का क्षण है, क्योंकि बहुत छोटी उम्र से ही कठिन परिस्थितियों में और कई समस्याओं को पार करने के बाद वह इतने ऊंचे पद पर पहुंचे हैं।' उन्होंने कहा कि उनका बेटा तुरंत नहीं बल्कि अपनी कड़ी मेहनत से शीर्ष पद पर पहुंचा है। उन्होंने अब तक जो भी पद संभाले हैं, उन्होंने उनके साथ न्याय किया है। मुझे लगता है कि वह सीजेआई के पद के साथ भी न्याय करेंगे।

CJI BR Gavai: Hard work, service to poor brought him this reward: Justice Gavai's mother
CJI BR Gavai - फोटो : PTI

एक साधारण स्थानीय स्कूल में पूरी की शिक्षा
कमलताई गवई ने कहा, 'जस्टिस गवई ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अमरावती के एक साधारण स्थानीय स्कूल में पूरी की। मैं उनकी सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को दूंगी। वह बहुत सारे सामाजिक कार्य करते हैं। वह बहुत से जरूरतमंद लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने और उनके अस्पताल के खर्च को वहन करने के मामले में मदद करते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए पुरस्कार मिला है।'

CJI BR Gavai: Hard work, service to poor brought him this reward: Justice Gavai's mother
CJI BR Gavai - फोटो : PTI

अपने बेटे से क्या काम की उम्मीद करती हैं?
सीजेआई बनने के बाद अपने बेटे से क्या काम की उम्मीद करती हैं? इस सवाल पर कमलताई ने कहा, 'मुझे लगता है कि मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका काम देश को आगे ले जाएगा। उनके फैसले लोगों को ध्यान में रखकर होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
CJI BR Gavai: Hard work, service to poor brought him this reward: Justice Gavai's mother
CJI BR Gavai - फोटो : PTI

बहन कीर्ति अर्जुन ने खुशी जाहिर की
पत्रकारों से बात करते हुए जस्टिस गवई की छोटी बहन कीर्ति अर्जुन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अमरावती का एक बेटा, जो बहुत ही सामान्य पृष्ठभूमि से आया है, उसने इतना बड़ा पद हासिल किया है। यह खुशी का पल है। उन्होंने कहा, 'यह न केवल गवई परिवार और अमरावती के लिए, बल्कि पूरे महाराष्ट्र के लिए खुशी का वक्त है।'

विज्ञापन
CJI BR Gavai: Hard work, service to poor brought him this reward: Justice Gavai's mother
जस्टिस बीआर गवई - फोटो : PTI

'भाई इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे'
उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके भाई इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे बहुत संवेदनशील और व्यावहारिक भी हैं। वे अपने दिमाग और दिल से काम करते हैं। यही कारण है कि उनके सभी फैसले उनकी दूरदर्शिता का प्रतिबिंब हैं, जो समाज को आगे ले जा सकते हैं। मैं भूषण दादा को बधाई देती हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि वे डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की विरासत को आगे ले जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed