फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohit Sharma: टेस्ट से संन्यास के बाद फडणवीस से मिले रोहित शर्मा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Wed, 14 May 2025 09:16 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 14 May 2025 09:16 AM IST
सार

 फडणवीस ने रोहित के 14 वर्ष के करियर को सराहा। इस बैठक में राज्य सरकार ने खेल के प्रति रोहित के समर्पण और उनके योगदान की सराहना की। फडणवीस ने रोहित के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं।

विज्ञापन
Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis meet Rohit Sharma wishes him well after Test retirement
रोहित शर्मा और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : Devendra Fadnavis X account
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में अपने आधिकारिक आवास वर्षा में रोहित शर्मा से मुलाकात की और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम के इस दिग्गज बल्लेबाज को शुभकामनाएं दी। फडणवीस ने रोहित के 14 वर्ष के करियर को सराहा। इस बैठक में राज्य सरकार ने खेल के प्रति रोहित के समर्पण और उनके योगदान की सराहना की। फडणवीस ने रोहित के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं।
Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis meet Rohit Sharma wishes him well after Test retirement
रोहित शर्मा और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : Devendra Fadnavis X account
हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से लिया था संन्यास 
रोहित ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया था। रोहित ने पिछले साल टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से भी संन्यास ले लिया था और वह अब बस वनडे क्रिकेट में ही भारत के लिए खेलते नजर आएंगे। रोहित ने सात मई को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने की जानकारी दी थी। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले यह फैसला लिया था। 
Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis meet Rohit Sharma wishes him well after Test retirement
रोहित शर्मा और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : Devendra Fadnavis X account
फडणवीस ने रोहित के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कर लिखा, भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का मेरे आधिकारिक निवास वर्षा में स्वागत। उनसे मिलकर और बातचीत कर बहुत अच्छा लगा। मैंने उन्हें टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने और अपने सफर के अगले अध्याय में निरंतर सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis meet Rohit Sharma wishes him well after Test retirement
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
रोहित टेस्ट प्रारूप में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज में एक हैं, जिन्होंने 67 टेस्ट मुकाबलों में 12 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 40.57 के औसत से 4301 रन बनाए। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी टेस्ट कैप की तस्वीर साझा की थी और कैप्शन में लिखा था, मैं आप सभी साथियों को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। इस प्रारूप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं वनडे में भारत के लिए खेलना जारी रखूंगा।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल फ्रेंचाइजी को लगेगा झटका, प्लेऑफ के लिए उपलब्ध नहीं होंगे इंग्लैंड के ये तीन खिलाड़ी
विज्ञापन
Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis meet Rohit Sharma wishes him well after Test retirement
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
खराब दौर से गुजर रहे थे रोहित 
रोहित 2024-25 सीजन के दौरान खराब दौर से गुजरे। उन्होंने 15 मैचों में 10.83 के औसत से 164 रन बनाए। रोहित बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान खराब फॉर्म में थे। इसके बाद वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में अपने बेटे के जन्म के कारण नहीं खेले थे। एडिलेड में हुए दूसरे टेस्ट के दौरान जब रोहित वापस आए तो उन्होंने ओपनिंग नहीं की और यशस्वी जायसवाल तथा केएल राहुल को पारी का आगाज करने भेजा। रोहित की अनुपस्थिति में पहले टेस्ट में यशस्वी और राहुल की जोड़ी ने 201 रनों की साझेदारी की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed