फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: राहुल गांधी का कर्नाटक दौरा, श्रृंगेरी के बाद अब चामुंडेश्वरी के आगे टेका माथा

Sat, 24 Mar 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Sat, 24 Mar 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
Congress chief Rahul gandhi visit to karnataka temples
राहुल गांधी
इस साल कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं इसके चलते राहुल गांधी लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। वह लगातार मंदिर, मठ और मजारों के दर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वह मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। 
Congress chief Rahul gandhi visit to karnataka temples
राहुल गांधी
इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। जहां उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने एक बार फिर नोटबंदी को बहुत बड़ी गलती बताया है।
Congress chief Rahul gandhi visit to karnataka temples
राहुल गांधी
उन्होंने कहा यह नहीं की जानी चाहिए थी। जीएसटी और नोटबंदी ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इसका सीधा असर भारतीय अर्थव्यवस्था और रोजगार पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि हम एक अर्थव्यवस्था के रूप में बहुत अच्छे तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Congress chief Rahul gandhi visit to karnataka temples
राहुल गांधी
इसके बावजूद भी हम देश में रोजगार पैदा नहीं कर पा रहे हैं। इसका क्या कारण हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले का आरोपी नीरव मोदी देश का 22 हजार करोड़ रुपए लेकर विदेश भाग गया है। लेकिन हमारी सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी है।  
विज्ञापन
Congress chief Rahul gandhi visit to karnataka temples
राहुल गांधी
बता दें कि राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस राज्य में अपनी सत्ता बचाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed