फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंग्रेजों को भारी पड़ सकता है कप्तान कोहली का यह प्लान, IPL के बाद जाएंगे इंग्लैंड

Sat, 24 Mar 2018 04:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli going to play County Cricket before england tour
virat kohli

निदाहास ट्रॉफी के बाद अफगानिस्तान के साथ होने वाल एकमात्र टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली हिस्सा नहीं लेंगे। दरअसल अफगानिस्तान के साथ टेस्ट के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के दौरे पर जाना है। ऐसे में विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने की बजाय इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने जा रहे हैं।

Virat Kohli going to play County Cricket before england tour
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विराट कोहली का मानना  है कि इससे उन्हें काफी हद तक पिच का अंदाजा हो जाएगा, जिससे इंग्लैंड के दौरे पर काफी मदद मिलेगी। बता दें कि कप्तान विराट ने यह फैसला बहुत सोच समझकर लिया है। विराट का इंग्लैंड में प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है।

Virat Kohli going to play County Cricket before england tour
virat kohli
विराट ने पिछले दौरे में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में 134 रन ही बनाए थे। वहीं विदेशी पिच का अंदाजा न होने की वजह से उन्हें द. अफ्रीका में खेली गई टेस्ट सीरीज में भी नुकसान हुआ था। इसलिए अब विराट इंग्लैंड के दौरे पर जाने से पहले ही अपनी तैयारी पूरी कर लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli going to play County Cricket before england tour
विराट कोहली - फोटो : BCCI
बता दें कि 7 अप्रैल से शुरू होने वाला आईपीएल 27 मई तक चलेगा। इसके बाद विराट काउंटी के लिए रवाना होंगे। विराट वहां 9 जून से लेकर 28 जून तक तीन मैच खेलेंगे। सूत्रों की मानें तो काउंटी क्रिकेट में विराट कोहली सरे की टीम से हेंपशायर, समरसेट और यॉर्कशायर के खिलाफ खेलेंगे।
विज्ञापन
Virat Kohli going to play County Cricket before england tour
विराट कोहली - फोटो : BCCI
इस दौरान विराट कोहली के अलावा टीम इंडिया के 3 और खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। इनमें चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय और ईशांत शर्मा के नाम शामिल हैं। हालांकि काउंटी क्रिकेट में खेलने की इन खिलाड़ियों की वजह कुछ और है। दरअसल तीनों ही खिलाड़ियों को इस बार आईपीएल में खेलने का अवसर नहीं मिला है। इस वजह से ये तीनों खिलाड़ी इंग्लैंड में होने वाले काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लेने जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed