{"_id":"5ab6170b4f1c1b68248b6fcd","slug":"javed-miandad-compared-his-last-ball-six-with-dinesh-karthiks-winning-six","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक क्रिकेटर की आंखों में चुभ रहा कार्तिक का विजयी छक्का, इतराकर बोले- 'ये भी कोई सिक्सर है'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक क्रिकेटर की आंखों में चुभ रहा कार्तिक का विजयी छक्का, इतराकर बोले- 'ये भी कोई सिक्सर है'
Sat, 24 Mar 2018 02:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिनेश कार्तिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निदाहास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ दिनेश कार्तिक की शानदार बल्लेबाजी के बाद एक तरफ जहां पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो गई है, वहीं पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर को कार्तिक का आखिरी गेंद पर छक्का रास नहीं आया।
2 of 5
javed miandad
यह पाकिस्तानी क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि एशिया कप (1986) में आखिरी गेंद पर छक्का मारकर टीम को मैच जिताने वाले जावेद मियांदाद हैं।
3 of 5
javed miandad
दरअसल जावेद मियांदाद ने अपने छक्के से दिनेश कार्तिक के छक्के की तुलना की है और उनका कहना है कि जितनी ज्यादा तवज्जो दिनेश कार्तिक के छक्के को दी जा रही है, उससे कहीं ज्यादा उनके छक्के को मिलनी चाहिए। मियांदाद ने इसकी पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Dinesh Karthik
मियांदाद ने इस मैच में पिच से बॉउंड्री लाइन की दूरी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि उस जमाने में बाउंड्री लाइन काफी दूर हुआ करती थी, लेकिन आज मैदान सिकुड़ता जा रहा है। सारी चीजें बल्लेबाजों के हक में जा चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दिनेश कार्तिक
मियांदाद ने कहा कि मौजूदा दौर के क्रिकेट में आखिरी गेंद पर छक्का मारना सामान्य बात है, लेकिन यह याद रखना चाहिए कि उन दिनों में आखिरी गेंद पर छक्का लगाना बहुत मुश्किल था। वहीं अब टी-20 के एक ओवर में 30 रन बनाना कोई बड़ी बात नहीं है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।