सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस : देश में फिर बढ़ रहा संक्रमण, तस्वीरों में देखिए संकट से निपटने की तैयारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 24 Mar 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
corona virus cases in the country rising with the high speed here you see the pictures from various places
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल भी मार्च में पिछले साल की तरह कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि केंद्र सरकार समेत राज्य सरकारें लॉकडाउन विकल्प चुनने के पक्ष में नहीं है, इसलिए जहां कोरोना के ज्यादा मामले हैं, वहां नाइट कर्फ्यू जैसे उपायों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार लोगों द्वारा जानकारी होने के बावजूद भी लापरवाही बरती जा रही है। स्वास्थ्य एक्सपर्ट, केंद्र और राज्य सरकारें लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और लगातार हाथ धोते रहने की ही हिदायत दे रहे हैं। आज भी कोरोना के दैनिक मामलों में रिकॉर्ड तेजी दिखाई। आइए जानते हैं बुधवार को देश में कोरोना के कितने मामले सामने आए। 

Trending Videos
corona virus cases in the country rising with the high speed here you see the pictures from various places
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक दिन की मामूली गिरावट के बाद बुधवार को फिर रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण 47,262 के नए मरीज मिले। वहीं इस जानलेवा वायरस से 275 लोगों की मौत हो गई। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आधी से भी कम है। पिछले 24 घंटों में 23,907 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर लौटे हैं। बता दें कि इससे एक दिन पहले, कोरोना संक्रमण के 40 हजार नए मरीज मिले थे और 199 की जान गई थी। कोरोना का कहर होली के त्योहार पर भी पड़ा और कई राज्यों ने होली खेलने पर प्रतिबंध लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
corona virus cases in the country rising with the high speed here you see the pictures from various places
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों पर अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग अनिवार्य कर दी है। साथ ही दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर होली, शब-ए-बारात और नवरात्रि मनाने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने 28 और 29 मार्च को निजी और सार्वजनिक जगहों पर होली खेलने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने होली के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत गुजरात में होली पर सार्वजनिक अनुष्ठान अथवा भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों के आयोजित करने पर रोक लगा दी है। 

corona virus cases in the country rising with the high speed here you see the pictures from various places
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI

देश में बढ़ते कोरोना को देखते हुए लोगों से मास्क पहनने की अपील की जा रही है। वहीं लोगों से अनुरोध है कि जितना हो सके और कोरोना की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें। बुधवार को देश में 47 हजार से अधिक कोरोना के नए मरीज मिले हैं। इनमें से 77.44 फीसदी मरीज देश के इन पांच राज्यों —महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात से आए हैं। बुधवार को महाराष्ट्र में सर्वाधिक 28,699 नए कोविड केस दर्ज किए गए। इसके बाद दूसरे नंबर पर पंजाब में 2,254 और कर्नाटक में 2,010 मामले दर्ज किए गए। 

विज्ञापन
corona virus cases in the country rising with the high speed here you see the pictures from various places
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई शहरों में दोबारा लॉकडाउन लगाने की नौबत आ गई है। महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के बीड जिले में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है। बता दें कि बीड से पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद, नागपुर, अकोला, परभणी में लॉकडाउन लगाया गया। वहीं पुणे समेत कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed