{"_id":"605b487b8ebc3ec86f6c15b6","slug":"nissan-car-offers-in-india-nissan-car-offers-march-2021-nissan-kicks-price-in-india-nissan-india-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निसान कार ऑफर: Nissan Kicks कॉम्पैक्ट एसयूवी पर 95,000 रुपये का फायदा, ऑफर खत्म होने में कुछ ही दिन बचे","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
निसान कार ऑफर: Nissan Kicks कॉम्पैक्ट एसयूवी पर 95,000 रुपये का फायदा, ऑफर खत्म होने में कुछ ही दिन बचे
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 24 Mar 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Nissan Kicks
ऑटोमोबाइल बाजार में वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच Nissan India (निसान इंडिया) की नई कार खरीदने वालों के लिए डिस्काउंट की राहत देने वाली खबर भी है। जापान की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी इस महीने अपनी Kicks एसूयवी पर आकर्षक ऑफर और फायदे दे रही है। कॉम्पैक्ट एसयूवी के नए खरीदारों को लुभाने के लिए मार्च 2021 में कंपनी अपनी Nissan Kicks (निसान किक्स) एसयूवी की खरीद पर 95,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। कंपनी के ऑफर में नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट्स जैसे कई फायदे मिल रहे हैं।
Trending Videos
Nissan Kicks XE
- फोटो : Nissan
क्या है ऑफर
Nissan Kicks कॉम्पैक्ट एसयूवी को मार्च के महीने में खरीदने पर पर कार निर्माता कुल 95,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। इस ऑफर के तहत 25,000 रुपये की नगद छूट, 50,000 का एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। बता दें कि लॉयल्टी बोनस सिर्फ एक अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस के रूप में दिया जा रहा है। इसके साथ ही एक्सचेंज बेनिफिट का लाभ सिर्फ एनआईसी-सक्षम डीलरशिप पर ही उठाया जा सकता है।

Nissan KICKS
कीमत और फायदा
Nissan Kicks की एक्स-शोरूम कीमत 9.49 लाख रुपये से शुरू होती है जो 14.14 लाख रुपये तक जाती है।
| निसान किक्स एसयूवी पर कुल फायदा | 95,000 रुपये |
| कैश डिस्काउंट | 25,000 रुपये |
| एक्सचेंज बोनस | 50,000 रुपये |
| लॉयल्टी बोनस | 20,000 रुपये |
Nissan Kicks की एक्स-शोरूम कीमत 9.49 लाख रुपये से शुरू होती है जो 14.14 लाख रुपये तक जाती है।
Nissan Kicks
Nissan Kicks कॉम्पैक्ट एसयूवी को खरीदेन के इच्छुक ग्राहक इस बात पर विशेष रूप से ध्यान दें कि यह ऑफर सिर्फ 31 मार्च तक ही उपलब्ध हैं। कंपनी की ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें। ऑफर देश के अलग-अलग हिस्सों में डिलरशिप के आधार पर अलग हो सकते हैं। इसके अलावा निसान इंडिया ने इन फायदों में सभी सरकारी / पीएसबी / पीएसयू कर्मचारियों के लिए एलटीसी ऑफर भी शामिल किया है।
विज्ञापन
Nissan Magnite SUV
- फोटो : Nissan
निसान अपनी हाल में लॉन्च की गई एसयूवी Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) या Nissan GT-R (निसान जीटी-आर) पर कोई ऑफर नहीं दे रही।