सब्सक्राइब करें

एसी ट्रेनों में ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, घटेगा संक्रमण का जोखिम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Mon, 29 Jun 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Fresh air like operation theater in AC trains, will reduce the risk of infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रेलवे की एसी ट्रेनों में अब ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा मिलेगी और कोविड-19 के संक्रमण का जोखिम कम हो जाएगा। इसके लिए हर घंटे हवा बदलने की मात्रा दोगुनी की जाएगी। रेलवे ने परीक्षण के लिए 12 मई से 15 जोड़ी ट्रेनों में यह व्यवस्था शुरू की थी, जिसे अब सभी एसी ट्रेनों में शुरू किया जाएगा।

Trending Videos
Coronavirus : Fresh air like operation theater in AC trains, will reduce the risk of infection
ट्रेन में एसी कोच में पर्दे - फोटो : अमर उजाला

प्रतिघंटे 16-18 बार हवा को बदला जाएगा
रेल अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के बाद ट्रेनों को ज्यादा एहतियात से चलाने की तैयारी की जा रही है। सबसे जरूरी एसी बोगियों में शुद्ध हवा उपलब्ध कराना है। अभी इन बोगियों में लगे रूफ माउंटेड एसी पैकेज (आरएमपीयू) प्रतिघंटे 6-8 बार हवा बदलते हैं और डिब्बे में छोड़ी जाने वाली 80 फीसदी हवा पुरानी जबकि 20 फीसदी ताजी हवा होती है। बदलाव के तहत प्रतिघंटे 16-18 बार हवा को बदला जाएगा जैसा ऑपरेशन थिएटर में होता है। इससे बोगी में ज्यादा मात्रा में ताजी हवा आएगी और संक्रमण को जोखिम कम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus : Fresh air like operation theater in AC trains, will reduce the risk of infection
ट्रेन की बोगी - फोटो : ANI

ऊर्जा खपत और खर्च बढ़ेगा
अधिकारी के अनुसार, प्रतिघंटे ताजी हवा बदलने की गति दोगुना करने के साथ ही ऊर्जा की खपत भी 10-15 फीसदी बढ़ जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह कीमत चुकानी होगी, क्योंकि जिस तरीके से अभी एसी काम करता है उसमें बोगी को ठंडा रखने के लिए पुरानी हवा का इस्तेमाल किया जाता है। जब हम थोडे़-थोड़े अंतराल पर ताजी हवा भरेंगे, तो उसे ठंडा करने में समय लगेगा और ऊर्जा की भी ज्यादा खपत होगी।

Coronavirus : Fresh air like operation theater in AC trains, will reduce the risk of infection
रेलवे - फोटो : social media
23 के बजाय 25 डिग्री होगा तापमान
बोगियों में लगने वाले सेंट्रलाइज्ड एसी का तापमान भी रेलवे ने 23 डिग्री सेल्सियस से बढ़ाकर 25 डिग्री सेल्सियस कर दिया है। रेल अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को अब चादरें उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी, जिससे तापमान बढ़ाकर ऊर्जा की बचत कर सकेंगे। रेलवे ने स्वास्थ्य अधिकारियों की सलाह पर कोरोना वायरस के हलके मामलों के लिए गैर एसी बोगियों में भी सुधार किया है। साथ ही विशेष राजधानी ट्रेनों पर एसी यूनिटों में बदलाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों को लागू किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed