सब्सक्राइब करें

Cyrus Mistry Family: दादा-पिता अरबपति, टाटा परिवार से है ये रिश्ता, जानें सायरस मिस्त्री के परिवार को

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 04 Sep 2022 06:37 PM IST
सार

54 साल के सायरस मिस्त्री के दादा और पिता भी अरबपति रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि मुंबई में बने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और होटल ताज जैसी बड़ी इमारतें भी मिस्त्री परिवार ने ही बनवाई है।

विज्ञापन
Cyrus Mistry Family tree: Grandfather-father billionaire, sister's marriage in Tata family
मिस्त्री परिवार - फोटो : अमर उजाला
देश के बड़े उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का निधन हो गया है। खबर के मुताबिक, उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें उनकी मौत हो गई। ये हादसा मुंबई के पास पालघर में हुआ। घटना आज दोपहर करीब तीन बजे की है। घटना के समय उनकी गाड़ी की स्पीड बेहद तेज थी। कहा ये भी जा रहा है कि घटना के समय ड्राइवर गाड़ी चला रहा था और उस समय गाड़ी में चार लोग सवार थे। 


54 साल के सायरस मिस्त्री के दादा और पिता भी अरबपति रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि मुंबई में बने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और होटल ताज जैसी बड़ी इमारतें भी मिस्त्री परिवार ने ही बनवाई है।

ऐसे में आज हम आपको सायरस मिस्त्री के परिवार के बारे में सबकुछ बताएंगे। कैसे सायरस मिस्त्री आगे बढ़े और अब उनके परिवार में कौन क्या-क्या करता है? 
 
Trending Videos
Cyrus Mistry Family tree: Grandfather-father billionaire, sister's marriage in Tata family
सायरस मिस्त्री के पिता पलोनजी मिस्त्री - फोटो : अमर उजाला
दादा-पिता ने खड़ी की कंपनी
सायरस मिस्त्री के दादा शपूरजी मिस्त्री थे। शपूरजी ने कंस्ट्रक्शन की बड़ी कंपनी खड़ी की थी। उनकी कंपनी ने ही मुंबई स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और होटल ताज का निर्माण करवाया था। शपूरजी के बेटे पलोनजी मिस्त्री हुए। पलोनजी ने पिता के व्यवसाय को आगे बढ़ाया। पलोनजी के दो बेटे हुए। बड़े का नाम शपूर पलोनजी मिस्त्री पड़ा और दूसरे सायरस मिस्त्री हुए। दो बेटियां भी हुईं। लैला और अल्लू। सायरस का जन्म मुंबई में चार जुलाई 1968 को हुआ था। सायरस ने लंदन बिजनेस स्कूल और इंपीरियल कॉलेज से पढ़ाई की थी। सायरस मिस्त्री के पास आयरिश नागरिकता थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cyrus Mistry Family tree: Grandfather-father billionaire, sister's marriage in Tata family
पिता के साथ शपूर पलोनजी मिस्त्री - फोटो : अमर उजाला
भाई ने पहले संभाला बिजनेस 
सायरस मिस्त्री के बड़े भाई शापूर पलोनजी मिस्त्री ने पहले परिवार का व्यवसाय संभाला। उन्होंने शापूरजी ग्रुप की कई कंपनियों को संभाला। आज भी वह शापूरजी पलोनजी ग्रुप के मुखिया हैं। 
 
Cyrus Mistry Family tree: Grandfather-father billionaire, sister's marriage in Tata family
नोएल टाटा और रतन टाटा। नोएल की शादी सायरस मिस्त्री की बहन से हुई है। - फोटो : अमर उजाला
बहन की शादी टाटा परिवार में हुई थी
सायरस की दो बहनें हैं। लैला और अल्लू। अल्लू की शादी टाटा ग्रुप के संस्थापक रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा से हुई। इसी के साथ मिस्त्री परिवार का पारिवारिक रिश्ता भी टाटा ग्रुप के साथ हो गया। हालांकि, दोनों परिवार के बीच व्यापारिक दोस्ती काफी पहले से थी। 
 
विज्ञापन
Cyrus Mistry Family tree: Grandfather-father billionaire, sister's marriage in Tata family
सायरस मिस्त्री - फोटो : अमर उजाला
सायरस मिस्त्री ऐसे आगे बढ़े
1991 में पढ़ाई पूरी करने के बाद सायरस भी पिता के व्यापार में उतर गए। वह शापूरजी पलोनजी एंड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे। मिस्त्री की कंपनी ने टाटा ग्रुप में करीब 18.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीद रखी थी। ऐसे में 2006 में सायरस बतौर बोर्ड मेंबर के टाटा एंड संस ग्रुप में शामिल हुए। उसी दौरान उनके पिता यानी पालोनजी मिस्त्री ने रिटायरमेंट लिया था। इसके पहले 1990 से 2009 तक वह टाटा एलेक्सी के डायरेक्टर भी रहे। वहीं, 2006 तक टाटा पॉवर कॉरपोरेशन के निदेशक भी रहे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed