Cyrus Mistry: इस कार में सवार थे सायरस मिस्री, हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी, एयरबैग भी खुले
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रहे सायरस ने महाराष्ट्र के पालघर में हुए हादसे में दम तोड़ा। घटनास्थल से 54 साल के मिस्त्री की गाड़ी पाई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#WATCH महाराष्ट्र: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की आज दोपहर करीब 3 बजे पालघर इलाके में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2022
वाहन में कुल 4 लोग सवार थे, पुलिस ने कहा कि साइरस मिस्त्री सहित 2 की मृत्यु हुई है।वीडियो दुर्घटनाग्रस्त कार का है। pic.twitter.com/WmHbsyp1bI
राजमार्गों पर गति सीमा नीति को सख्ती से लागू हो: पवार
राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि सायरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत स्तब्ध करने वाली है। साथ ही उन्होंने राजमार्गों पर गति सीमा नीति को सख्ती से लागू करने की अपील की। उन्होंने मिस्त्री के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल में सड़कों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। तेज गति से वाहन चलाना आजकल आम बात होती जा रही है। इसके लिए बनी नीति सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।