दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव में स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 134 वार्डों में जीत दर्ज किया। इसके साथ भारतीय जनता पार्टी से 15 साल की सत्ता छिन गई। हालांकि, दिल्ली के कई दिग्गज नेताओं के क्षेत्र में जरूर नतीजों ने सबको चौंका दिया।
{"_id":"638f4f25187c3f396609c386","slug":"delhi-mcd-election-2022-result-updates-mcd-results-arvind-kejriwal-manish-sisodiya-manoj-tiwari-kapil-mishra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MCD Result: सिसोदिया-अमानतुल्लाह के वार्ड में हारी AAP, जानें गंभीर, मनोज तिवारी जैसे दिग्गजों के वार्ड का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MCD Result: सिसोदिया-अमानतुल्लाह के वार्ड में हारी AAP, जानें गंभीर, मनोज तिवारी जैसे दिग्गजों के वार्ड का हाल
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:41 PM IST
सार
इस बार दिल्ली एमसीडी में करीब 50.47 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो 2017 के मुकाबले लगभग तीन फीसदी कम है। 2017 में 53.55%, 2012 में 53.39% और 2007 में 43.24% फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
दिग्गजों के वार्ड के चुनावी नतीजे
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
अरविन्द केजरीवाल का वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल के वार्ड में आप जीती
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक में रहते हैं। यहां आप प्रत्याशी पुनर्दीप सिंह ने जीत हासिल कर ली। भाजपा की तरफ से रविंदर सिंह और कांग्रेस से राहुल शर्मा ने टक्कर दी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक में रहते हैं। यहां आप प्रत्याशी पुनर्दीप सिंह ने जीत हासिल कर ली। भाजपा की तरफ से रविंदर सिंह और कांग्रेस से राहुल शर्मा ने टक्कर दी।
| वार्ड | जीत |
| वार्ड 74 चांदनी चौक | आम आदमी पार्टी |
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया का वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
मनीष सिसोदिया के वार्ड में हार गई आप
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का घर वार्ड नंबर 203 लक्ष्मी नगर में आता है। यहां से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अल्का राघव ने जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी को यहां हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस की तरफ से सुनीता धवन प्रत्याशी थीं।

| वार्ड 203 लक्ष्मी नगर | भाजपा |
राघव, गम्भीर, आदेश का वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा के क्षेत्र में भाजपा का जलवा
भाजपा के दिग्गज नेता और सांसद मनोज तिवारी वार्ड नंबर 231 घोंडा में रहते हैं। इसी वार्ड में भाजपा के फायर ब्रांड नेता कपिल मिश्रा भी रहते हैं। यहां से भारतीय जनता पार्टी की प्रीति गुप्ता ने जीत हासिल की है। प्रीति का मुकाबला आम आदमी पार्टी की विद्यावती और कांग्रेस की रीता से हुआ।

| वार्ड नंबर 231 घोंडा | भाजपा |
विज्ञापन
अजय माकन का वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
अजय माकन के वार्ड में BJP जीती
दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज नेता अजय माकन वार्ड नंबर 96 राजौरी गार्डन में रहते हैं। यहां से कांग्रेस की वंदना सिंह और आप की प्रिया चंदेला को भारतीय जनता पार्टी की शशि तलवार ने हरा दिया।

| वार्ड नंबर 96 राजौरी गार्डन | भाजपा |