फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Face Of The Day: आर्यन खान को क्लीन चिट तो समीर वानखेड़े की मुश्किलें बढ़ीं,  ओम प्रकाश चौटाला को चार साल की जेल

Fri, 27 May 2022 08:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 27 May 2022 08:01 PM IST
सार

आज इस कॉलम की तीसरी कड़ी में हम आपको आर्यन खान, समीर वानखेड़े, ओम प्रकाश चौटाला और महुआ मोइत्रा के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
Face Of The Day Aryan Khan Sameer Wankhede Om Prakash Chautala Jailed Mahua Moitra Controversy Latest News Update
Faces Of The Day - फोटो : Amar Ujala

खबरों की दुनिया में शुक्रवार (27 मई) को काफी हलचल रही। इस दौरान कुछ ऐसे चेहरे भी रहे, जो पूरे दिन देश में चर्चा का विषय बने रहे। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई। आज इस कॉलम की तीसरी कड़ी में हम आपको आर्यन खान, समीर वानखेड़े, ओम प्रकाश चौटाला और महुआ मोइत्रा के बारे में बता रहे हैं।

Face Of The Day Aryan Khan Sameer Wankhede Om Prakash Chautala Jailed Mahua Moitra Controversy Latest News Update
Aryan Khan - फोटो : Amar Ujala

आर्यन खान
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स ऑन क्रूज मामले में क्लीन चिट दे दी। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत में 14 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, जिसमें आर्यन खान समेत छह का नाम शामिल नहीं था। इसमें अविन शाहू, गोपाल जी आनंद, समीर साईघन, भास्कर अरोड़ा और मानव सिंघल शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

Face Of The Day Aryan Khan Sameer Wankhede Om Prakash Chautala Jailed Mahua Moitra Controversy Latest News Update
Om Prakash Chautala - फोटो : Amar Ujala

ओम प्रकाश चौटाला
अदालत ने आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को चार साल की जेल और 50 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि चौटाला ने अपनी बीमारी व मामले के पुराना होने के नाते सहानुभूति बरतने का आग्रह किया था। वहीं सीबीआई ने कहा था कि भ्रष्टाचार समाज के लिए कैंसर के समान है, भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ऐसी सजा सुनाए जिससे समाज में मिसाल दी जा सके। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Face Of The Day Aryan Khan Sameer Wankhede Om Prakash Chautala Jailed Mahua Moitra Controversy Latest News Update
Sameer Wankhede - फोटो : Amar Ujala

समीर वानखेड़े
सरकार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। यह निर्देश फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से संबंधित ड्रग्स मामले में गलत जांच को लेकर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
Face Of The Day Aryan Khan Sameer Wankhede Om Prakash Chautala Jailed Mahua Moitra Controversy Latest News Update
Mahua Moitra - फोटो : Amar Ujala

महुआ मोइत्रा
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाली आईएएस दंपत्ति के ट्रांसफर को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। मोइत्रा ने लिखा, 'आईएएस रिंकु दुग्गा व खिरवार के उत्तर पूर्वी राज्यों में तबादला कर गृह मंत्रालय ने बता दिया है कि ये राज्य उसकी नजर में 'कचरा फेंकने का मैदान' हैं।' पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed