Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Faces Of The Day Azam Khan Rampur Lok Sabha Ghanshyam Lodhi Dinesh Lal Yadav Shakeera Breakup Moose waala Amit shah Latest News Update
{"_id":"629b7f6c50b20802316c1a06","slug":"faces-of-the-day-azam-khan-rampur-lok-sabha-ghanshyam-lodhi-dinesh-lal-yadav-shakeera-breakup-moose-waala-amit-shah-latest-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Faces Of The Day: आजम के रामपुर से धनश्याम को टिकट, शकीरा का ब्रेकअप और मूसेवाला के परिजन से मिले अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Faces Of The Day: आजम के रामपुर से धनश्याम को टिकट, शकीरा का ब्रेकअप और मूसेवाला के परिजन से मिले अमित शाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 04 Jun 2022 09:31 PM IST
सार
हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
विज्ञापन
1 of 7
Faces Of The Day
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में शनिवार को कुछ ऐसे चेहरे रहे, जो पूरे दिन देश में चर्चा का विषय बने रहे। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
2 of 7
Mukhtar Abbas Naqvi
- फोटो : Amar Ujala
मुख्तार अब्बास नकवी
भाजपा ने मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा के लिए टिकट नहीं दिया। शनिवार को रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी का भी एलान कर दिया। पहले चर्चा थी कि मुख्तार को रामपुर से लोकसभा का उपचुनाव लड़ाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा ने मुख्तार अब्बास नकवी को रामपुर उपचुनाव के लिए भी टिकट नहीं दिया। पढ़ें पूरी खबर
3 of 7
Ghanshyam Lodhi
- फोटो : Amar Ujala
घनश्याम लोधी
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। आजमगढ़ से भोजपुरी अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। रामपुर से घनश्याम लोधी उम्मीदवार होंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Dinesh Lal Yadav
- फोटो : Amar Ujala
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'
आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को फिर से उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस बात की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने आजमगढ़ से 'निरहुआ' को उतारा था। हालांकि तब उन्हें सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पटखनी दी थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 7
Himanta Biswa Sarma
- फोटो : Amar Ujala
हिमंत बिस्वा सरमा
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा आरोप लगाया। इस पर सीएम सरमा की ओर से पलटवार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।