फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaheen on Umran Malik: उमरान मलिक से डरे पाकिस्तानी खिलाड़ी, वर्ल्ड कप से पहले कहा- स्पीड से कुछ नहीं होता

Sat, 04 Jun 2022 08:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 04 Jun 2022 08:35 PM IST
सार

शाहीन से जब न्यूजीलैंड के तूफानी गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन और भारत के उमरान मलिक के आईपीएल में शानदार फॉर्म और स्पीड को लेकर सवाल पूछा गया तो वह चिढ़ गए।

विज्ञापन
Pakistan Pacer Shaheen Afridi Reply To Question Involving Umran Malik, said Speed has nothing to do with Fast Bowling
उमरान मलिक और शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच 23 अक्तूबर को खेला जाएगा। इससे पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत की नई सनसनी उमरान मलिक से डर गए हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने उमरान को लेकर बयान दिया है।
Pakistan Pacer Shaheen Afridi Reply To Question Involving Umran Malik, said Speed has nothing to do with Fast Bowling
उमरान मलिक - फोटो : IPL/BCCI
शाहीन पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं और खूब विकेट लिए हैं। साल 2021 के लिए सर गारफिल्ड सोबर्स मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए शाहीन से जब न्यूजीलैंड के तूफानी गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन और भारत के उमरान मलिक के आईपीएल में शानदार फॉर्म और स्पीड को लेकर सवाल पूछा गया तो वह चिढ़ गए। शाहीन ने कहा कि बिना लाइन-लेंथ और स्विंग के कोई गेंदबाजी सही नहीं है।  
Pakistan Pacer Shaheen Afridi Reply To Question Involving Umran Malik, said Speed has nothing to do with Fast Bowling
शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहीन से पूछा गया कि क्या फर्ग्यूसन और उमरान को देखने के बाद लगता है कि आपको भी अपनी स्पीड सुधारनी चाहिए? इस पर शाहीन ने कहा- स्पीड से कुछ नहीं होता। मैंने इतनी तेज गेंदबाजी के बारे में कभी नहीं सोचा। मेरा मानना है कि गति किसी काम की नहीं है यदि आपके पास लाइन, लेंथ और स्विंग नहीं है। ये तीन खूबी आपके पास हैं तो आप बल्लेबाज को आसानी से चकमा दे सकते हैं। फिर भी मैं अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहा हूं ताकि स्पीड बढ़ा सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan Pacer Shaheen Afridi Reply To Question Involving Umran Malik, said Speed has nothing to do with Fast Bowling
उमरान मलिक - फोटो : IPL/BCCI
पाकिस्तान को फिलहाल अपने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। शाहीन ने कहा कि वह इस सीरीज में टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे, भले ही खराब मौसम से तेज गेंदबाजों को मदद न मिले। उन्होंने कहा- यहां काफी गर्म मौसम है, लेकिन हम इसमें अच्छी क्रिकेट खेलने की उम्मीद कर रहे हैं। तेज गेंदबाजों के लिए गर्मियों में लंबे स्पेल करना कठिन चुनौती होगी, लेकिन एक प्रोफेशनल खिलाड़ी के तौर पर मैं इसका सामना करने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
Pakistan Pacer Shaheen Afridi Reply To Question Involving Umran Malik, said Speed has nothing to do with Fast Bowling
शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की आगामी सीरीज पिछले साल दिसंबर में होनी थी, लेकिन वेस्टइंडीज के कैंप में कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद इस सीरीज को स्थगित कर दिया गया था। शाहीन ने पिछले साल यूएई में खेले टी-20 विश्व कप में घातक गेंदबाजी की थी। उन्होंने भारत के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली को पवेलियन भेजा था। यह मैच टीम इंडिया हार गई थी। भारतीय टीम की यह वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहली हार थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed