सब्सक्राइब करें

Faces Of The Day: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे CM और फडणवीस बने उप-मुख्यमंत्री, बुमराह को टेस्ट टीम की कमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 30 Jun 2022 10:27 PM IST
सार

अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।

विज्ञापन
Faces Of The Day Eknath Shinde becomes Chief Minister Devendra Fadnavis Deputy Chief Minister in Maharashtra Jasprit Bumrah to captain Test team Latest News
Faces Of The Day - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र की मौजूदा सियासत का क्लाइमेक्स किसी सस्पेंस फिल्म की तरह बेहद दिलचस्प मोड़ के साथ आगे बढ़ा। कल तक कयास लग रहे थे कि देवेंद्र फडणवीस सीएम बनेंगे। शाम को फडणवीस की प्रेस कांफ्रेंस होने तक सब यही मानकर चल रहे थे कि वो ही राज्य की कमान संभालेंगे। लेकिन उन्होंने प्रेस में सीएम के तौर पर एकनाथ शिंदे का नाम लिया तो हर कोई हैरान रह गया। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।

Trending Videos
Faces Of The Day Eknath Shinde becomes Chief Minister Devendra Fadnavis Deputy Chief Minister in Maharashtra Jasprit Bumrah to captain Test team Latest News
Eknath Shinde - फोटो : Amar Ujala

एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। महाराष्ट्र में आए सियासी तूफान का केंद्र रहे एकनाथ शिंदे, शिवसेना के इतिहास में सबसे बड़ी बगावत का चेहरा बन चुके हैं। आखिर कौन हैं एकनाथ शिंदे, जिन्होंने शिवसेना में ठाकरे परिवार को चुनौती दी? पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Faces Of The Day Eknath Shinde becomes Chief Minister Devendra Fadnavis Deputy Chief Minister in Maharashtra Jasprit Bumrah to captain Test team Latest News
Devendra fadnavis - फोटो : Amar Ujala

देवेंद्र फडणवीस
एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी गुरुवार को डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। इस फैसले से भाजपा ने सभी को चौंका दिया। 2014 में महाराष्ट्र के बेहद चुनौतीपूर्ण माहौल में एनडीए गठबंधन को जीत दिलाने से लेकर 2019 में उन्होंने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी तक बनाने में फडणवीस की बड़ी भूमिका रही है। पढ़ें पूरी खबर

Faces Of The Day Eknath Shinde becomes Chief Minister Devendra Fadnavis Deputy Chief Minister in Maharashtra Jasprit Bumrah to captain Test team Latest News
Jasprit bumrah - फोटो : Amar Ujala

जसप्रीत बुमराह
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एजबेस्टन में एक जुलाई (शुक्रवार) से होने वाले पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे। बुमराह को रोहित शर्मा के कोरोना संक्रमित होने के बाद टीम की कमान सौंपी गई है। उन्हें इस साल दक्षिण अफ्रीका में टीम का उपकप्तान बनाया गया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Faces Of The Day Eknath Shinde becomes Chief Minister Devendra Fadnavis Deputy Chief Minister in Maharashtra Jasprit Bumrah to captain Test team Latest News
Bhagwant Mann - फोटो : Amar Ujala

भगवंत मान
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को राज्य सरकार ने ‘अग्निपथ योजना' के खिलाफ भाजपा सदस्यों के विरोध के बीच प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किया। इस प्रस्ताव का सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस और शिअद के सदस्यों ने भी समर्थन किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में यह प्रस्ताव पेश किया और कहा कि केंद्र सरकार के ‘अग्निपथ योजना' के एकतरफा एलान के कारण पंजाब समेत सभी राज्यों में रोष है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed