Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Faces Of The Day Sonia Gandhi Corona Positive Hardik Patel Joins BJP Bhajan Sopori Passes Away Latest News Update
{"_id":"6298e04eac956e1cbf13fefc","slug":"faces-of-the-day-sonia-gandhi-corona-positive-hardik-patel-joins-bjp-bhajan-sopori-passes-away-latest-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Faces Of The Day: सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित, हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल और भजन सोपोरी नहीं रहे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Faces Of The Day: सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित, हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल और भजन सोपोरी नहीं रहे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 02 Jun 2022 09:37 PM IST
सार
हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
विज्ञापन
1 of 6
Faces Of The Day
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में गुरुवार को काफी हलचल रही। कई चर्चित चेहरे पूरे दिन चर्चा का विषय बने रहे। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
2 of 6
Sonia Gandhi
- फोटो : Amar Ujala
सोनिया गांधी
कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उनके अलावा बैठक में आए कुछ नेता भी संक्रमण के शिकार हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी को कल (बुधवार) शाम को हल्का बुखार आया था, इसके बाद उनकी जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। पढ़ें पूरी खबर
3 of 6
Hardik Patel
- फोटो : Amar Ujala
हार्दिक पटेल
पूर्व कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने गांधीनगर में हार्दिक को पार्टी जॉइन कराई। उन्होंने 18 मई को ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले हार्दिक का यह कदम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sheryl sandberg
- फोटो : Amar Ujala
शेरिल सैंडबर्ग
फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा की सीओओ (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) शेरिल सैंडबर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मेटा में शेरिल सैंडबर्ग का ओहदा दूसरे नंबर का था। शेरिल सैंडबर्ग 2008 से फेसबुक के साथ थीं यानी मेटा के साथ शेरिल सैंडबर्ग का 14 साल का लंबा सफर खत्म हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 6
Arvind Kejriwal
- फोटो : Amar Ujala
अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया है कि केंद्र सरकार सत्येंद्र जैन के बाद अब दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में फंसाने की तैयारी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।