फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

German Chancellor In India Photos: फ्रेडरिक मर्ज अभिभूत.. पीएम मोदी ने समझाई भारतीय-गुजराती संस्कृति की बारीकी

Mon, 12 Jan 2026 10:30 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 12 Jan 2026 10:30 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने साबरमती आश्रम का दौरा किया और महात्मा गांधी को नमन किया। दोनों नेताओं ने साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 में हिस्सा भी लिया। तस्वीरों में देखें फ्रेडरिक मर्ज का पहला भारत दौरा...

विज्ञापन
German Chancellor In India Photos: Meet With PM Modi, International Kites Festival and other Events
पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज - फोटो : Amar Ujala Graphics
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे चुके हैं। प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर चांसलर मर्ज 12-13 जनवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर है।
German Chancellor In India Photos: Meet With PM Modi, International Kites Festival and other Events
जर्मन चांसलर का भारत दौरा - फोटो : Amar Ujala Graphics
सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पहुंचे। पीएम मोदी ने चांसलर मर्ज का स्वागत किया और दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। आश्रम का दौरा करने के बाद मर्ज ने गेस्ट बुक ने लिखा 'महात्मा गांधी की अहिंसा की अवधारणा, स्वतंत्रता की शक्ति में उनका विश्वास और हरेक व्यक्ति की गरिमा में उनकी आस्था आज भी लोगों को प्रेरित करती है। यह मानसिकता न्याय और संवाद को बढ़ावा देती है और दुनिया में आशा जगाती है। गांधी के आदर्शों की आज पहले से कहीं ज्यादा आवश्यकता है।' इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी की तस्वीर पर सूत चढ़ाकर उन्हें नमन किया।
German Chancellor In India Photos: Meet With PM Modi, International Kites Festival and other Events
जर्मन चांसलर का भारत दौरा - फोटो : Amar Ujala Graphics
साबरमती आश्रम का दौरा करने के बाद पीएम मोदी और चांसलर मर्ज साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे और यहां आयोजित अंतरराष्ट्रीय काइट फेस्टिवल 2026 में भाग लिया। इस दौरान दोनों नेताओं ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और उत्सव की रंगीन झलक का आनंद लिया। इसके बाद उन्होंने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ पतंग उड़ाने का आनंद लिया। महोत्सव के दौरान दोनों नेताओं ने महिला कारीगरों से बातचीत की और पतंग बनाने की प्रक्रिया को समझा। उद्घाटन के बाद दोनों नेताओं ने खुले वाहन में सैर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
German Chancellor In India Photos: Meet With PM Modi, International Kites Festival and other Events
जर्मन चांसलर का भारत दौरा - फोटो : Amar Ujala Graphics
इस साल के अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2026 में 50 देशों के 135 किटिस्ट और लगभग 1,000 भारतीय पतंग प्रेमी हिस्सा ले रहे हैं। महोत्सव से पहले इन किटिस्टों ने राजकोट, सूरत, धोलाविरा और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा कर दर्शकों का मनोरंजन किया। महोत्सव अहमदाबाद में 14 जनवरी तक जारी रहेगा। पिछले साल इस महोत्सव में गुजरात में 3.83 लाख से अधिक पर्यटक शामिल हुए थे।

तस्वीरों में देखें जर्मन चांसलर का पहला भारत दौरा













विज्ञापन
German Chancellor In India Photos: Meet With PM Modi, International Kites Festival and other Events
जर्मन चांसलर का भारत दौरा - फोटो : Amar Ujala Graphics
जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सोमवार, 12 जनवरी 2026
  • सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने साबरमती आश्रम का दौरा किया।
  • इसके बाद सुबह 10:00 बजे अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में उद्घाटन किया।
  • उसके बाद सुबह 11:05 बजे महात्मा मंदिर में भारत-जर्मनी के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी।
  • वहीं दोपहर 12:20 बजे महात्मा मंदिर में ही प्रेस को संबोधित करेंगे।
  • दोपहर के कार्यक्रमों में 2:20 बजे ऐतिहासिक अडालज बावड़ी का दौरा शामिल है।
  • दिन का समापन शाम 5:30 बजे हाउस ऑफ एमजी में आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम के साथ होगा।
मंगलवार, 13 जनवरी 2026
  • सुबह 8:15 बजे बंगलूरू के लिए प्रस्थान
  • सुबह 10:20 बजे – बंगलूरू आगमन (स्थान: केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा)
  • सुबह 11:20 बजे – बॉश कंपनी का दौरा (स्थान: अयप्पा गार्डन, अडुगोडी कैंपस)
  • दोपहर 1:30 बजे – नैनो साइंस एंड इंजीनियरिंग केंद्र (CeNSE) का दौरा (स्थान: सी. वी. रमन एवेन्यू)
  • दोपहर 3:25 बजे – बंगलूरू से प्रस्थान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed