प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना किया। भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान पीएम मोदी ललाट पर चंदन के लेप लगाए हुए थे। बता दें कि पीएम मोदी गुजरात में चुनाव प्रचार करने के लिए वेरावल में एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान लोगों से बढ़-चढ़कर चुनाव में शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने लोगों से वोटिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ देने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा को फिर से जीत दिलाना है। आप सभी भाजपा का साथ दीजिए ताकि नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड भूपेंद्र (गुजरात के मौजूदा मुख्यमंत्री) तोड़ सकें।
देखें तस्वीरें: ललाट पर चंदन का लेप, शिवलिंग जलाभिषेक, ध्यान ...सोमनाथ मंदिर में अलग अंदाज में दिखे पीएम मोदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 20 Nov 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन