गुजरात विधानसभा चुनाव में अब पीएम मोदी की एंट्री हो चुकी है। पीएम आज (रविवार) ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे, लेकिन उससे पहले सोमनाथ मंदिर पूजा-अर्चना करेंगे और भगवान का आशीर्वाद लेंगे। वहीं एमसीडी चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को प्रचार के सुपर संडे के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री समेत सांसद व विधायक रोड शो करेंगे। साथ ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया। वेलिंग्टन में आयोजित पहले टी20 में टॉस भी नहीं हो सका। अब दोनों टीमें रविवार को माउंट माउनगनुई में भिड़ेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: आज गुजरात में गरजेंगे पीएम, भाजपा ने दिल्ली में उतारी दिग्गजों की फौज, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी आज गुजरात में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां
गुजरात विधानसभा चुनाव में अब पीएम मोदी की एंट्री हो चुकी है। शनिवार को वलसाड में पीएम मोदी ने रैली की और रोड शो भी किया। वहीं पीएम आज (रविवार) ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे, लेकिन उससे पहले सोमनाथ मंदिर पूजा-अर्चना करेंगे और भगवान का आशीर्वाद लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
भाजपा ने दिल्ली दंगल में उतारी दिग्गजों की फौज
एमसीडी चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी अपने महारथियों को प्रचार में उतार रही है। रविवार को प्रचार के सुपर संडे के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री समेत सांसद व विधायक रोड शो करेंगे। नगर निगम चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा का प्रचार जोरों पर है। इसके तहत रविवार को भाजपा ‘विजय संकल्प रोड शो’ का आयोजन करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 आज, हॉटस्टार नहीं
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया। वेलिंग्टन में आयोजित पहले टी20 में टॉस भी नहीं हो सका। अब दोनों टीमें रविवार को माउंट माउनगनुई में भिड़ेंगी। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज में अपना दबदबा बनाना चाहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
नेपाल में राष्ट्रीय-प्रांतीय सरकारें चुनने के लिए आज मतदान
नेपाल में आज राष्ट्रीय और प्रांतीय सरकारें चुनने के लिए मतदान होगा। संघीय संसद की 275 और सात प्रांतों में विधानसभाओं की 550 सीटों पर जीतने के लिए मौजूदा सत्तारूढ गठबंधन और विपक्षी दलों ने सरकार बनने पर नौकरियों की बहार और महंगाई पर लगाम लगाने का वादा किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर