Mysterious Places: ये हैं दुनिया की रहस्यमयी जगहें, रात में आती हैं चीखने की आवाजें, जानें इनकी खौफनाक कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान राम ने विभीषण के निवेदन के बाद अपने धनुष के एक छोर से सेतु को तोड़ दिया। इसके बाद से ही यह स्थान धनुषकोटि के नाम से प्रसिद्ध हो गया। तमिलनाडु के पूर्वी तट पर स्थित रामेश्वरम द्वीप के दक्षिणी किनारे पर यह छोटा शहर स्थित है। भगवान राम का धनुषकोटि से गहरा नाता है। जबकि दूसरी तरफ यहां प्रेत आत्माओं के महसूस किए जाने का दावा किया जाता है।
इन दावों के पीछे साल 1964 में यहां भीषण चक्रवात को बताया जाता है। इस तूफान के बाद यहां आने वाले लोगों ने महसूस किया कि यहां पर कुछ असामान्य है। इन अनुभवों के बाद तमिलनाडु सरकार ने इस शहर को भूतिया शहर में डाल दिया और इससे रहने के लिए अयोग्य बता दिया। सरकार ने यह भी चेतावनी दी कि यहां पर दिन ढलने के बाद कोई यहां पर नहीं जाए। धनुषकोडी को रहस्यमयी शहर कहा जाता है।
महाराष्ट्र में स्थित कलावंती दुर्ग भी रहस्यमयी है। राज्य के माथेरान और पनवेल के बीच स्थित इस दुर्ग को बेहद डरावना बताया जाता है। इस दुर्ग के बारे में कई कहानियां बताई जाती हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस किले में नकारात्मकता का वास है। इसकी वजह से लोग यहां पर खींचे चले जाते हैं और आत्महत्या कर लेते हैं। इस खंडहर में आधी रात के बाद चीखने की आवाजें आती है।
Optical Illusions: अगर हिम्मत है तो सात सेकेंड में मुर्गी को खोजकर दिखाएं, 99 फीसदी लोग हो चुके हैं फेल
राजस्थान के अलवर जिले में स्थित भानगढ़ का किले को भारत की सबसे डरावनी जगह माना जाता है। इस किले को शापित कहा जाता है। शाम होने के बाद इस किले के अंदर कोई नहीं जा सकता है। सरकार ने निर्देश दिया है कि इस किले में या इसके आसपास शाम छह बजे के बाद कोई नहीं जाएगा। बताया जाता है कि भानगढ़ का एक तांत्रिक यहां की राजकुमारी रत्नावती से शादी करना चाहता था। तांत्रिक ने राजकुमारी को अपने वस में करने के लिए उनकी दासी को अभिमंत्रित तेल दे दिया। लेकिन तेल की शीशी दासी से हाथ से एक शिला पर गिर गई। इसके बाद शिला तांत्रिक की तरफ खींचती चली गई जिसमें दबकर उसकी मौत हो गई। तांत्रिक ने अपनी मौत से पहले वहां के रहने वाले सभी लोगों को श्राप दे दिया। बताया जाता है कि तांत्रिक की मौत होने के बाद राजकुमारी समेत सभी लोगों की मौत हो गई। कहा जाता इन्हीं लोगों की आत्माएं यहां पर भटकती हैं।