Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Himachal Pradesh Election 2022 Candidate list of BJP, Congress, AAP and other political parties
{"_id":"636e2468ecd288125c2da3fc","slug":"himachal-pradesh-election-2022-candidate-list-of-bjp-congress-aap-and-other-political-parties","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दांव-पेच: हिमाचल में इन प्रत्याशियों के बीच है मुकाबला, जानें किस पार्टी से कौन चुनावी मैदान में?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दांव-पेच: हिमाचल में इन प्रत्याशियों के बीच है मुकाबला, जानें किस पार्टी से कौन चुनावी मैदान में?
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sat, 12 Nov 2022 05:46 AM IST
सार
मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग के अनुसार 157 मतदान केन्द्रों पर केवल महिला कर्मचारी ही तैनात रहेंगी। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। इसके अलावा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 11, बहुजन समाज पार्टी के 13, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का एक उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में है।
विज्ञापन
1 of 11
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिमाचल प्रदेश में आज यानी 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। 68 सीटों पर कुल 412 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और शाम पांच बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग के अनुसार 157 मतदान केन्द्रों पर केवल महिला कर्मचारी ही तैनात रहेंगी। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। इसके अलावा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 11, बहुजन समाज पार्टी के 13, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का एक उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में है।
आइए जानते हैं कि किस पार्टी से किसे उम्मीदवार बनाया गया है? पढ़िए सभी पार्टी के उम्मीदवारों की पूरी सूची...
2 of 11
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
सभी संस्थान बंद रहेंगे
हिमाचल सरकार ने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए राज्य में सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थाओं और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए कल सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
3 of 11
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
कुल 55 लाख 74 हजार 793 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 28 लाख 46 हजार 201 पुरुष और 27 लाख 28 हजार 555 महिला मतदाता हैं। 37 मतदाता तृतीय लिंग की श्रेणी में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में टशीगंग विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केन्द्र है। इसकी ऊंचाई समुद्र से 15 हजार 256 फीट है।
विज्ञापन
5 of 11
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड कांग्रेस के वीरभद्र सिंह के नाम दर्ज है। वीरभद्र सिंह 21 साल से ज्यादा समय तक सूबे के मुख्यमंत्री रहे। वीरभद्र सिंह पांच बार हिमाचल प्रदेश के मुखिया रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।