फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Pradesh: पोस्टर वॉर में राम मंदिर-महाकाल लोक से विदेशों में फंसे भारतीय तक, क्या है '60-8' की कहानी

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Thu, 10 Nov 2022 01:21 PM IST
सार

चुनाव भले ही विधानसभा का है, मगर वोटरों को रिझाने के लिए 'राष्ट्रीय' और 'अंतरराष्ट्रीय' मुद्दे उठाए जा रहे हैं। खासतौर पर राजधानी शिमला में जो पोस्टर लगे हैं, उसमें अयोध्या में बन रहा राम मंदिर भी है तो वहीं उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर को मिले 'श्री महाकाल लोक' का दिव्य स्वरूप भी दिखाया गया है। इतना ही नहीं, विदेशों में फंसे भारतीयों को किस तरह से सुरक्षित स्वदेश वापस लाया गया है, ये भी चुनावी प्रचार का हिस्सा है। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Election 2022: congress bjp poster war in Himachal Pradesh Election
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच जबरदस्त पोस्टर वॉर - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच जबरदस्त पोस्टर वॉर चल रहा है। चुनाव भले ही विधानसभा का है, मगर वोटरों को रिझाने के लिए 'राष्ट्रीय' और 'अंतरराष्ट्रीय' मुद्दे उठाए जा रहे हैं। खासतौर पर राजधानी शिमला में जो पोस्टर लगे हैं, उसमें अयोध्या में बन रहा राम मंदिर भी है तो वहीं उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर को मिले 'श्री महाकाल लोक' का दिव्य स्वरूप भी दिखाया गया है। इतना ही नहीं, विदेशों में फंसे भारतीयों को किस तरह से सुरक्षित स्वदेश वापस लाया गया है, ये भी चुनावी प्रचार का हिस्सा है। 


रिज मैदान से नीचे की तरफ दो बड़े पोस्टर लगे हैं। एक पोस्टर पर लिखा है, कांग्रेस-साठ, भाजपा-आठ, जीत रही है कांग्रेस। इसके साथ ही एक अन्य पोस्टर लगा दिया गया। वहां पर लिखा है, 'फिर से विपक्ष में'। एक पोस्टर में लिखा है कि दुनिया में भारत का बढ़ाया मान, 'विश्व को दिया वैक्सीन रुपी संजीवनी का दान' और 'विदेशों में फंसे देशवासियों को घर सुरक्षित लाई सरकार'। तब, 'धुएं में रसोई', अब 'धुआं मुक्त रसोई' वाले पोस्टर भी लगे हैं। 

 
Himachal Pradesh Election 2022: congress bjp poster war in Himachal Pradesh Election
भाजपा के विशालकाय पोस्टर और होर्डिंग्स में अयोध्या से लेकर उज्जैन के महाकाल तक का जिक्र है। - फोटो : अमर उजाला
शिमला में एंट्री प्वाइंट से लेकर रिज मैदान और आसपास की तमाम बिल्डिंगों पर कांग्रेस और भाजपा के पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स देखे जा सकते हैं। भाजपा के विशालकाय पोस्टर और होर्डिंग्स में अयोध्या से लेकर उज्जैन के महाकाल तक का जिक्र है। इतना ही नहीं, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में गिनाई जा रही उपलब्धियों में 'श्री काशी विश्वनाथ' धाम का पुनरोद्धार भी शामिल है। 
Himachal Pradesh Election 2022: congress bjp poster war in Himachal Pradesh Election
Himachal Election 2022 - फोटो : अमर उजाला
एक पोस्टर में लिखा है, हिमाचल से जुड़े हैं, हिमाचल के लिए खड़े हैं। इस पोस्टर में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, पूर्व सीएम शांता कुमार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और मौजूदा सीएम जयराम ठाकुर का फोटो है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Pradesh Election 2022: congress bjp poster war in Himachal Pradesh Election
Himachal Election 2022 - फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर एम्स की सौगात और चार नए मेडिकल कालेज व घर-घर नल, यह सब भाजपा के पोस्टरों पर देखा जा सकता है। कांग्रेस पार्टी के पोस्टरों पर, आ रही है कांग्रेस, पांच लाख रोजगार युवाओं के लिए, महिलाओं को मिलेंगे 15 सौ रुपये हर महीने, पुरानी पेंशन होगी बहाल, ये सब लिखा है। 
विज्ञापन
Himachal Pradesh Election 2022: congress bjp poster war in Himachal Pradesh Election
Himachal Election 2022 - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस का वह पोस्टर भी चर्चा में है, जहां लिखा है कि कैबिनेट की पहली मीटिंग में होगा फैसला, मिलेंगी एक लाख सरकारी नौकरियां। बता दें कि इस पोस्टर को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी ऐसा बयान दे चुके हैं कि पोस्टर को छापने से पहले पढ़ते नहीं हैं। इसके लिए कैबिनेट मीटिंग की क्या जरुरत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed