फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: भारत शुरुआत से लय में रहा तो इंग्लैंड ने उलटफेर के बाद की वापसी, जानें दोनों टीमों का सेमीफाइनल का सफर

Thu, 10 Nov 2022 01:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 10 Nov 2022 01:08 PM IST
सार

भारत ने टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ शानदार आगाज किया था और यह टीम अब तक हर मैच में अच्छा खेली है। वहीं, इंग्लैंड को आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन बाद में शानदार वापसी कर यह टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। 
 

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 India and England Road to semifinal
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच है। एडिलेड के मैदान पर दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेंगी। टी20 में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है, लेकिन भारत का पलड़ा थोड़ा भारी है। भारत और इंग्लैंड ने कुल 22 टी20 मैच खेले हैं और 12 में भारत ने जीत दर्ज की है। इस साल दोनों टीमों के बीच तीन टी20 हुए हैं और भारत ने दो मैच जीते हैं। 


इस टी20 विश्व कप में भी भारतीय टीम इंग्लैंड की तुलना में ज्यादा संतुलित नजर आई है। यहां हम इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का अब तक का सफर बता रहे हैं। 

पहला मैच

T20 World Cup 2022 India and England Road to semifinal
रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला
भारत
भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत के सामने 160 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में भारत ने 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने शतकीय साझेदारी कर भारतीय टीम को जीत दिला दी। विराट इस मैच के हीरो रहे।
T20 World Cup 2022 India and England Road to semifinal
ENG vs AFG - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड
इंग्लैंड का पहला मैच अफगानिस्तान के साथ था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रन बनाए और इंग्लैंड ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में इंग्लैंड के पास बड़ी जीत हासिल करने का मौका था, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने यह मौका गंवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच

T20 World Cup 2022 India and England Road to semifinal
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत
भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला कमजोर नीदरलैंड के साथ था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बना दिए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 123 रन ही बना पाई। भारत ने 56 रन से मैच जीत लिया और सेमीफाइनल की राह में आगे बढ़ गई।
विज्ञापन
T20 World Cup 2022 India and England Road to semifinal
इंग्लैंड बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड 
इंग्लैंड का दूसरा मैच आयरलैंड के साथ था और बारिश से बाधित इस मैच में बड़ा उलटफेर हुआ। आयरलैंड ने इंग्लैंड को पांच रन से हरा दिया। इस मैच में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज फेल रहे और हार के साथ इंग्लैंड की टीम मुश्किल में फंस गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed