फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rivaba Jadeja Love Story: चुनावी मैदान में दम दिखाएंगी जडेजा की पत्नी, रीवाबा की गुगली पर ऐसे फंसे थे जड्डू

Thu, 10 Nov 2022 12:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 10 Nov 2022 12:27 PM IST
सार

जडेजा और रीवाबा की लव स्टोरी काफी रोचक है। जडेजा ने पहली ही नजर में उन्हें अपना दिल दे दिया था, लेकिन उससे पहले की कहानी अलग है। जडेजा का जन्म छह दिसंबर 1988 को हुआ।

विज्ञापन
Rivaba Jadeja Love Story How Ravindra Jadeja Fell in Love with Rivaba Will Show Strength in Election Field
रीवाबा और रवींद्र जडेजा - फोटो : Rivaba Jadeja/Instagram
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा अब चुनावी मैदान में दम दिखाएंगी। रीवाबा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात विधानसभ चुनाव के लिए टिकट दिया है। रीवाबा को जामनगर नॉर्थ से चुनावी मैदान में उतारा गया है। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले जडेजा ने रीवाबा से 2016 में शादी की थी।
Rivaba Jadeja Love Story How Ravindra Jadeja Fell in Love with Rivaba Will Show Strength in Election Field
रीवाबा और रवींद्र जडेजा - फोटो : Rivaba Jadeja/Instagram
जडेजा और रीवाबा की लव स्टोरी काफी रोचक है। जडेजा ने पहली ही नजर में उन्हें अपना दिल दे दिया था, लेकिन उससे पहले की कहानी अलग है। जडेजा का जन्म छह दिसंबर 1988 को हुआ। बचपन में क्रिकेट खेलने का शौक था तो उसमें ही करियर बनाने का मन बना लिया। 16 साल की उम्र से उन्होंने कोचिंग लेनी शुरू की और 2008 में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद 2009 में उनका चयन टीम इंडिया में हुआ।
Rivaba Jadeja Love Story How Ravindra Jadeja Fell in Love with Rivaba Will Show Strength in Election Field
पीएम मोदी के साथ रवींद्र जडेजा और रीवाबा - फोटो : सोशल मीडिया
एक बार भारतीय टीम में आने के बाद जडेजा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसी बीच, घरवालों को जडेजा की शादी की चिंता सताई। उनके लिए कई रिश्ते आने लगे, लेकिन जडेजा शादी नहीं करना चाहते थे। उनका मन क्रिकेट में लगा हुआ था। उनकी बहन नैना उन्हें शादी के लिए लगातार कहती रहती हैं। उन्होंने ही 2015 में जडेजा की मुलाकात रीवाबा से कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rivaba Jadeja Love Story How Ravindra Jadeja Fell in Love with Rivaba Will Show Strength in Election Field
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, नैना ने जडेजा से अपनी फ्रेंड से मिलने के लिए कहा। वह तैयार नहीं थे, लेकिन बहन की जिद के आगे उनकी नहीं चली। नैना ने जडेजा को रीवाबा से मिला। वह पहुंचे तो बेमन से थे, लेकिन जब रीवाबा को देखा तो पहली ही नजर में दिल दे बैठे। रीवाबा को देखने के बाद जडेजा को लगा कि यह वह लड़की है जो उनकी जीवनसाथी बन सकती है।
विज्ञापन
Rivaba Jadeja Love Story How Ravindra Jadeja Fell in Love with Rivaba Will Show Strength in Election Field
रीवाबा और रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में जडेजा ने बताया था कि उन्हें रीवाबा आकर्षक, शिक्षित और समझदार लगी थीं। यही वे गुण थे, जिसे वे अपने भावी जीवनसाथी में चाह रहे थे। जनवरी 2016 में रीवाबा और जडेजा ने शादी की। रीवाबा के पिता राजकोट में बिजनेस चलाते हैं। मां रेलवे में अकाउंट डिपार्टमेंट में हैं। वह खुद मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर चुकी हैं। वह काफी सालों से भाजपा से जुड़ी हुई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed