फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UFO Alert: अमेरिकन इंटेलिजेंस एजेंसी की जांच में UFO को लेकर यह बड़ी बात आई सामने, चीन से जुड़ रहा संबंध

Thu, 10 Nov 2022 12:04 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 10 Nov 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
UFO Alert: American Intelligence Agency Release Documents on Mysteries of UFO
UFO - फोटो : iStock

"दो संभावनाएं हो सकती हैं या तो हम इस ब्रह्मांड में अकेले हैं या हम नहीं ये दोनों ही काफी डरावनी हैं।" मशहूर साइंस फिक्शन लेखक सर ऑर्थर सी क्लार्क द्वारा कही गई ये बात एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल लाइफ को लेकर जेहन में कई सवाल पैदा करती है। परग्रही जीवन को लेकर पिछले लंबे समय से खोजबीन जारी है। हालांकि, उनके अस्तित्व की पहेली को लेकर अभी तक कोई हल नहीं निकला है।



इस बीच कई लोगों ने अज्ञात उड़नतश्तरियों और एलियंस से जुड़ी गतिविधियों को देखने का दावा किया है। हालांकि, उनके दावों में कितनी हकीकत है और कितना फसाना इस बारे में कोई कुछ नहीं जानता। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के ऊपर समय समय पर ये आरोप भी लगते आए हैं कि उसने एलियंस और यूएफओ से जुड़ी कई घटनाओं को छुपाया है।

साल 1947 के रोजवेल में यूएफओ के क्रैश होने की घटना को कौन भूल सकता है? कई लोगों का कहना है कि इस दौरान क्रैश हुए यूएफओ में एलियन का शव बरामद हुआ था, जिसे अमेरिकी सरकार ने छुपा दिया। वहीं इन दिनों अमेरिकी रक्षा एजेंसी द्वारा यूएफओ पर की गई एक जांच खूब सुर्खियां बटोर रही है। 

UFO Alert: American Intelligence Agency Release Documents on Mysteries of UFO
Pentagon - फोटो : iStock

पिछले कुछ सालों से अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसी यूएफओ से जुड़ी कई फूटेज की जांच कर रही थी। इन फूटेज की जांच करने के बाद जो नतीजे सामने आए हैं। उनमें इस बात का पता चला है कि फूटेज में दिख रही ये अज्ञात चीजें कोई उड़नतश्तरी या यूएफओ नहीं हैं। 

UFO Alert: American Intelligence Agency Release Documents on Mysteries of UFO
UFO - फोटो : iStock

अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि ये अज्ञात चीजें सर्विलांस ऑपरेशन जैसे वेदर बैलून हैं। आधिकारिक तौर पर ये बताया गया है कि फूटज में दिख रही इन अज्ञात चीजों की पहचान चीन के सर्विलांस ड्रोन के रूप में की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UFO Alert: American Intelligence Agency Release Documents on Mysteries of UFO
UFO - फोटो : Twitter @SPACEdotcom

अमेरिकी अधिकारियों ने इस बारे में कहा है कि कुछ सालों पहले चीन ने चोरी छुपे अमेरिकी एडवांस फाइटर प्लेन की योजना को चुरा लिया था। अब चीन अमेरिकी पायलटों को कैसे ट्रेनिंग दी जाती है इस बारे में जानने को लेकर काफी उत्सुक है।  

विज्ञापन
UFO Alert: American Intelligence Agency Release Documents on Mysteries of UFO
UFO - फोटो : iStock

वहीं जिन वीडियो फूटेज में यूएफओ को भौतिकी के नियमों के विपरीत उड़ता हुआ देखा गया था। उसको लेकर अधिकारियों ने बताया है कि ये एक प्रकार का नजर का भ्रम या कहें ऑप्टिकल इल्यूजन है।

Optical Illusion: तस्वीर में गायों के बीच छिपा है कुत्ता, जीनियस हैं तो 20 सेकेंड के अंदर खोजकर दिखाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed