हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
12 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरी में लगातार दूसरी बार बिना श्रद्धालुओं की उपस्थिति के भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकालने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने रविवार रात आठ बजे से दो दिन के लिए कर्फ्यू लागू कर दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में कोरोना : कोविशील्ड खत्म, आज कई केंद्र बंद, 13 तक सदर बाजार में तालाबंदी
दिल्ली में कोवीशील्ड वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है इसलिए आज वैक्सीन लगवाने के लिए जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी वैक्सीन बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली के पास शनिवार सुबह तक कोविशील्ड की केवल 63 हजार खुराकें थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मानसून ने दी दस्तक: उत्तर भारत में आज भारी बारिश की संभावना, आकाशीय बिजली गिरने से 60 से ज्यादा की मौत
उत्तर भारत में मानसून को लेकर अपने पूर्वानुमानों के लगातार गलत निकलने के बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने एक बार फिर सोमवार की सुबह भारी बारिश होने की संभावना जाहिर की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कानपुर का अलकायदा कनेक्शन: शहर में हाई अलर्ट, कई संदिग्ध उठाए, एलआईयू सक्रिय
लखनऊ में गिरफ्तार अलकायदा के दो आतंकियों के फरार साथियों की तलाश में एटीएस ने कानपुर में ताबड़तोड़ दबिश दी। जाजमऊ, चमनगंज और बेकनगंज से चार-पांच संदिग्ध उठाए हैं। स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...