हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
22 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक: आज अमेरिका के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी, 24 सितंबर को बाइडन से करेंगे मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को पांच दिनी अमेरिकी यात्रा पर रवाना होंगे। वह इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में भाग लेने के साथ-साथ अन्य देश के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
नरेंद्र गिरि सुसाइ़ड : वीडियोग्राफी के बीच पांच डॉक्टरों का पैनल आज करेगा पोस्टमार्टम, रिपोर्ट होगी सील
मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर महंत नरेंद्र गिरि के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को पांच डॉक्टर करेंगे। इसके लिए पैनल गठित किया गया है। जिसमें दो विशेषज्ञ एमएलएन मेडिकल कॉलेज, दो डॉक्टर जिला अस्पताल और सीएमओ के अधीन तैनात एक डॉक्टर को शामिल किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
IPL 2021: पंत-विलियमसन होंगे आमने-सामने, दिल्ली से बदला लेने उतरेगी SRH, कब-कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा चरण जारी है। यूएई में दोबारा से लीग की शुरूआत हो चुकी है। दूसरे चरण का चौथा और आईपीएल 2021 का 34वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बाद खेला जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली-एनसीआर में मानसून : आज से बारिश का नया दौर, 29 सितंबर तक रहेगा जारी
आज से दिल्ली-एनसीआर में बारिश का नया दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में यदि पूरा दिन बादल बरसते हैं तो सितंबर की बारिश पिछले 121 सालों का रिकॉर्ड को धव्सत करती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...