हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
27 नवंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Election 2022: आज ताज की नगरी आगरा में होगा सत्ता का संग्राम, चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा, सवालों के घेरे में होंगे नेता
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 206 किलोमीटर दूर ताज की नगरी आगरा पर्यटन के लिहाज के विश्व प्रसिद्ध है। अपनी कई मुगलकालीन इमारतों के कारण भी यह शहर काफी फेमस है। खासकर ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के लिए, ये सभी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
नीट काउंसलिंग : दिल्ली सहित देशभर के अस्पतालों में आज बंद रहेगी ओपीडी, डॉक्टर हड़ताल पर
नीट काउंसलिंग में देरी के खिलाफ शनिवार को देशभर के अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहेंगी। शुक्रवार को सफदरजंग अस्पताल, आरएमएल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टरों ने 27 नवंबर को ओपीडी में मरीजों का इलाज नहीं करने का फैसला लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Coronavirus Omicron Variant : कोरोना के नए स्वरूप पर वैज्ञानिकों ने चेताया, डेल्टा संग मिला बी.1.1.529 तो गंभीर होगा संकट, भारत में प्रवेश रोका जाए
दक्षिण अफ्रीका सहित तीन देशों में कोरोना वायरस का नया स्वरूप (वेरिएंट) आने के बाद भारतीय वैज्ञानिकों की चिंता तेजी से बढ़ गई है। जीनोम सीक्वेसिंग की निगरानी करने वाले इन्साकॉग का मानना है कि यह नया वेरिएंट बी.1.1.529 अगर डेल्टा से मिश्रित होता है, तो गंभीर संकट के हालात पैदा हो सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
किसान आंदोलन: एक साल पूरा, मांगें अधूरी, दिल्ली की सीमाओं पर फिर शुरू हुई लामबंदी, आज मोर्चा की बैठक
तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर सरकार की हामी के बाद भी किसानों का आंदोलन जारी है। एक साल पूरा होने पर शुक्रवार को जहां सीमाओं पर कार्यक्रम आयोजित किए गए तो एमसपी की गारंटी, प्रदूषण संबंधी कानूनों के तहत किसानों पर जुर्माना न करने और बिजली संशोधन अधिनियम को खारिज करने सहित तमाम मांगों पर किसानों का संघर्ष जारी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...