सब्सक्राइब करें

Hot Weather: भीषण गर्मी ने हाल किया बेहाल, रात में पारा सामान्य से ज्यादा; यूरोप में लू के चलते 18 की मौत

पीटीआई, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 23 Jun 2026 02:55 PM IST
सार

गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बढ़े हुए तापमान और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है और ये स्थिति भारत से लेकर यूरोप तक बनी हुई है। यूरोप में तो गर्मी के चलते 18 लोगों की मौत हो गई है। देखिए गर्मी से परेशान लोगों की तस्वीरें

विज्ञापन
hot weather summer photos from india to europe heatwave kills many
गर्मी का प्रकोप। - फोटो : पीटीआई
भारत से लेकर यूरोप तक भीषण गर्मी पड़ रही है। देश में गर्मी के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहने के चलते लोगों को आराम नहीं मिल पा रहा है। मुंबई में एक तस्वीर सामने आई है, जहां बड़ी संख्या में लोग अपने घर छोड़कर वर्सोवा बीच पर सोते नजर आए। वहीं यूरोप में हीटवेव के चलते 18 लोगों की मौत हो गई है। 
hot weather summer photos from india to europe heatwave kills many
गर्मी से बेहाल लोग। - फोटो : पीटीआई
जून का आखिरी सप्ताह चल रहा है, लेकिन दक्षिण पश्चिम मानसून अभी भी अटका हुआ है। कई राज्यों में लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ राज्यों में आंधी तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं ने लोगों को परेशान किया हुआ है। 
hot weather summer photos from india to europe heatwave kills many
गर्मी के मौसम से बेहाल यूरोप के लोग। - फोटो : अमर उजाला
स्पेन के सबसे ठंडे माने जाने वाले इलाके सान सेबेस्टियन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hot weather summer photos from india to europe heatwave kills many
गर्मी से बेहाल लोग। - फोटो : पीटीआई
फ्रांस के आधे से ज्यादा इलाकों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी है। इस हफ्ते में फ्रांस में गर्मी से 18 लोगों की मौत हुई है, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। दोनों बच्चे कार के अंदर बेहोश पाए गए थे। फ्रांस की सरकार ने हालात की समीक्षा के लिए आपात बैठक बुलाई है। देश के अधिकतर स्कूलों को बंद करना पड़ा है। 
 
विज्ञापन
hot weather summer photos from india to europe heatwave kills many
वर्सोवा बीच पर सोते लोग - फोटो : अमर उजाला
मुंबई में गर्मी और उमस से परेशान लोग बीच पर सोने को मजबूर हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed