हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
13 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
IPL 2020: आर-पार की लड़ाई लड़ने उतरेगी CSK, जंग में बने रहने के लिए SRH को हराना जरूरी
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी उम्मीदें जीवंत रखनी हैं तो उसे मंगलवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से दमदार वापसी करनी होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अंतरिक्ष में आज दिखेगा अद्भुत नजारा, मंगल ग्रह होगा पृथ्वी के करीब
मंगलवार यानि आज एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना घटेगी और सौर मंडल में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब होगा और अपने उज्जवल नारंगी रंग में चमकता हुआ दिखाई देगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी आज करेंगे बालासाहेब विखे पाटिल की आत्मकथा का विमोचन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्व केंद्रीय मंत्री बालासाहेब विखे पाटिल की आत्मकथा का विमोचन करेंगे और ‘प्रवर रूरल एजुकेशन सोसाइटी’ का नाम बदलकर 'लोकनेते डॉ बालासाहेब विखे पाटिल प्रवर रूरल एजुकेशन सोसाइटी' रखेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
ब्याज पर ब्याज माफी की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में आज ब्याज पर ब्याज माफी की सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने 12 अक्तूबर तक नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया था। जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने याचिकाओं पर सुनवाई की थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर