उत्तराखंड के औली में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच होने वाली सालाना मिलिट्री एक्सरसाइज, युद्धाभ्यास-2022 लगातार जारी है। उत्तराखंड का औली करीब 10 हजार फीट की उंचाई पर है। ऐसे में इतने उंचे पहाड़ी इलाके में भारतीय सेना पहली बार किसी मित्र देश की सेना के साथ मिलिट्री एक्सरसाइज कर रही है। सबसे खास बात यह है कि इस युद्धाभ्यास ने चीन की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि औली चीन की सीमा से मात्र 100 किलोमीटर दूर है।
Yudh Abhyas 2022: चीन से केवल 100 KM दूर भारत और अमेरिकी सेना ने किया युद्धाभ्यास, देखें शानदार तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन