{"_id":"67346ee5c514226383091513","slug":"jharkhand-assembly-election-2024-by-polls-photos-voting-detail-news-in-hindi-2024-11-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Polls: हेमंत सोरेन ने वोट डालने के बाद पत्नी के साथ खिंचवाई तस्वीर, ओडिशा के राज्यपाल ने जमशेदपुर में डाला वोट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Polls: हेमंत सोरेन ने वोट डालने के बाद पत्नी के साथ खिंचवाई तस्वीर, ओडिशा के राज्यपाल ने जमशेदपुर में डाला वोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:49 PM IST
सार
Polls: हेमंत सोरेन ने वोट डालने के बाद पत्नी के साथ खिंचवाई तस्वीर, ओडिशा के राज्यपाल ने जमशेदपुर में डाला वोट
विज्ञापन
1 of 6
Election
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान के साथ 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है। 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों में से 28 विधायकों के लोकसभा चुनाव में सांसद बनने के बाद सीटें खाली हुईं। इसके अलावा दो की असमय मृत्यु और एक के दल बदलने की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें से 18 सीटें विपक्ष और 11 सीटें एनडीए के पास थीं। झारखंड विधानसभा चुनाव की बात करें तो आज कुल 2.60 करोड़ मतदाताओं में से 1.37 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे।
2 of 6
Election
- फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हारोआ विधानसभा क्षेत्र में आज उपचुनाव हो रहा है। इस दौरान वोट डालने के लिए मतदाता मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े हैं। कतार में खड़ी महिलाएं वोटर कार्ड दिखाते हुए तस्वीरें भी खिंचवा रही हैं।
3 of 6
Election
- फोटो : PTI
ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास अपने परिवार के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जमशेदपुर में मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने अन्य लोगों के साथ स्याही लगी उंगली दिखाते हुए तस्वीरें खिंचवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Election
- फोटो : PTI
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान सरायकेला निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन ने मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने अन्य लोगों के साथ अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए तस्वीरें खिंचवाईं।
विज्ञापन
5 of 6
Election
- फोटो : PTI
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मतदान करने पहुंचे। वोटिंग के बाद दोनों ने तस्वीरें भी खिंचवाईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।