सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Jharkhand : क्या झारखंड में गिर जाएगी हेमंत सोरेन सरकार, भाजपा वापस सत्ता में आएगी? जानें आंकड़े क्या कहते हैं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 31 Jul 2022 11:33 PM IST
सार

झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों को पकड़ा। इनके पास से 48 लाख रुपये बरामद हुए। इसके बाद सियासी गलियारे में तूफान आ गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ये भाजपा का ऑपरेशन 'लोटस' का एक हिस्सा था, जिसकी समय से पहले ही पोल खुल गई।

विज्ञापन
Jharkhand Political fight: Will Hemant Soren government fall in Jharkhand, will BJP come back to power?
झारखंड में सियासी ड्रामा - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शनिवार को पुलिस ने झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों को पकड़ा। इनके पास से 48 लाख रुपये बरामद हुए। इसके बाद सियासी गलियारे में तूफान आ गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ये भाजपा का ऑपरेशन 'लोटस' का एक हिस्सा था, जिसकी समय से पहले ही पोल खुल गई। झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने यहां तक कह दिया कि भाजपा लंबे अरसे से हेमंत सोरेन सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है।
loader


ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या वाकई में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार गिराई जा सकती है? क्या भाजपा वापस से सत्ता में आ सकती है? आंकड़े क्या कहते हैं? आइए जानते हैं...
 
Trending Videos
Jharkhand Political fight: Will Hemant Soren government fall in Jharkhand, will BJP come back to power?
जयराम रमेश - फोटो : PTI
अब जानिए कि इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने क्या-क्या कहा? 
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश का इस मामले में सबसे पहले ट्वीट सामने आया। इसमें उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि झारखंड में भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' आज की रात हावड़ा में बेनकाब हो गया। दिल्ली में 'हम दो' का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है जो उन्होंने महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र (E-D) की जोड़ी से करवाया।

जयराम रमेश के बाद झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की का बयान आया। उन्होंने घटनाक्रम के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लंबे अरसे से हेमंत सोरेन सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jharkhand Political fight: Will Hemant Soren government fall in Jharkhand, will BJP come back to power?
झारखंड भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने कैसे दिया जवाब? 
कांग्रेस के आरोपों के बीच, झारखंड भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश का बयान आया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ही नहीं, कांग्रेसी विधायक भी लूट में लगे हैं। विधायकों को बताना चाहिए कि उन्हें इतनी रकम कहां से मिली। वे जनता की मेहनत की कमाई का गलत उपयोग कर रहे हैं।

पार्टी के राज्य महासचिव आदित्य साहू ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इससे पहले भी झारखंड में अधिकारियों के घरों में बड़ी मात्रा में नकदी पकड़ी गई थी। वे जनता की गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल दूसरे कामों में करते हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और यह सामने आ गया है।
 
Jharkhand Political fight: Will Hemant Soren government fall in Jharkhand, will BJP come back to power?
हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई
तो क्या सच में गिर सकती है हेमंत सोरेन की सरकार? 
ये समझने के लिए हमने वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव से बात की। उन्होंने आंकड़ों के साथ झारखंड की राजनीति बताई। बोले, 'झारखंड में विधानसभा की 81 सीट है और बहुमत का आंकड़ा 41 है। 2019 में यहां विधानसभा चुनाव हुए थे, तब हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा को सबसे ज्यादा 30, भाजपा को 25 और कांग्रेस को 18 सीटें मिलीं थीं।'

अशोक आगे बताते हैं, '2019 में हेमंत सोरेन ने कांग्रेस, आरजेडी, एनसीपी और सीपीआई की मदद से सरकार बना ली। गठबंधन विधायकों की संख्या मिलाकर 51 हो जाती है। भाजपा दूसरे नंबर की पार्टी थी, इसलिए आज भी विपक्ष में बैठी है। भाजपा के पास ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन और दो निर्दलीय विधायकों का समर्थन है। ऐसे में इनकी संख्या 30 है। अगर मान लिया जाए कि वाकई में भाजपा सरकार बनाने की कोशिश कर रही है तो उसे बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए 11 और विधायकों की जरूरत पड़ेगी। यही नहीं कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठबंधन से भी आगे निकलना पड़ेगा। यह दो स्थिति में संभव है।'
 
विज्ञापन
Jharkhand Political fight: Will Hemant Soren government fall in Jharkhand, will BJP come back to power?
राहुल गांधी और हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला
1. झामुमो और कांग्रेस का गठबंधन टूट जाए : ऐसा संभव है। अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस का गठबंधन टूट जाए तो झामुमो को समर्थन देकर भाजपा सत्ता में आ सकती है। ऐसी स्थिति में भाजपा गठबंधन के 30 और झामुमो के 30 विधायकों को मिला देंगे तो ये आंकड़ा 60 का हो जाएगा। हालांकि, ये फैसला झामुमो नेतृत्व पर ही निर्भर करता है। अगर झामुमो नेतृत्व चाहेगा तभी ऐसा संभव होगा।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed