फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zakir Hussain: तबला वादक से 'उस्ताद' तक का सफर, तस्वीरों में देखिए जाकिर हुसैन का जीवन

Mon, 16 Dec 2024 07:14 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 16 Dec 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Journey from tabla player to 'Ustad', see the life of Zakir Hussain in pictures
उस्ताद जाकिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
तबला सम्राट उस्ताद जाकिर हुसैन 73 साल की उम्र में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया है। हुसैन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह आईसीयू में भर्ती थे और उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। उन्हें दिल की बीमारी थी। आज उन्होंने अंतिम सांस ली। 

Journey from tabla player to 'Ustad', see the life of Zakir Hussain in pictures
आईटीएम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते जाकिर हुसैन - फोटो : एएनआई (फाइल)
जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। वे उस्ताद अल्ला रक्खा खान के बेटे थे, जो खुद एक मशहूर तबलावादक थे। जाकिर हुसैन ने बहुत ही छोटी उम्र से तबला बजाना शुरू कर दिया था और वे दुनिया भर में भारत की शास्त्रीय संगीत की धारा को फैलाने में अग्रणी रहे।
Journey from tabla player to 'Ustad', see the life of Zakir Hussain in pictures
मुंबई के षणमुखानंद ऑडिटोरियम में लाइव कॉन्सर्ट 'हाजरी' में प्रस्तुति देते हुए जाकिर हुसैन - फोटो : एएनआई (फाइल)
जाकिर हुसैन की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के माहिम में सेंट माइकल स्कूल से पूरी हुई थी। स्नातक की पढ़ा उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Journey from tabla player to 'Ustad', see the life of Zakir Hussain in pictures
कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में गिटारवादक जॉन मैकलॉघलिन और तबला वादक जाकिर हुसैन। - फोटो : एएनआई (फाइल)
जाकिर हुसैन ने तीन ग्रैमी पुरस्कार भी जीते थे। उन्होंने 12 फिल्मों में भी काम किया था। साल 1983 में उन्होंने अभिनेता शशि कपूर के साथ फिल्म 'हीट एंड डस्ट' में काम किया था। इसके अलावा, उन्होंने साल 1998 में फिल्म 'साज' में भी अभिनय किया। इसमें शबाना आजमी ने उनकी प्रेमिका का रोल किया था। 
विज्ञापन
Journey from tabla player to 'Ustad', see the life of Zakir Hussain in pictures
मुंबई में वसंतोत्सव 2023 के दौरान गायक सुरेश वाडकर के साथ बातचीत करते उस्ताद जाकिर हुसैन - फोटो : एएनआई (फाइल)
ग्रैमी पुरस्कार के अलावा उन्हें 1988 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed