Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Lok Sabha Chunav 2019: Political warriors of Delhi's electoral battle Sheila Dixit Manoj Tiwari
{"_id":"5cbdaff2bdec22143439e8c4","slug":"lok-sabha-chunav-2019-political-warriors-of-delhi-s-electoral-battle-sheila-dixit-manoj-tiwari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली के चुनावी रण में कौन-सा योद्धा किसके सामने खड़ा है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली के चुनावी रण में कौन-सा योद्धा किसके सामने खड़ा है
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 23 Apr 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
मनोज तिवारी-शीला दीक्षित
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की राजधानी दिल्ली में सियासत का अखाड़ा हर वक्त गुलजार रहता है। जब देश में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं, इस चुनावी दंगल में दिल्ली का भी चुनावी अखाड़े में तब्दील हो जाना लाजिमी है। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। दिल्ली की सियासत में मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और 'आप' के बीच है। आइए जानते हैं इस चुनावी दंगल में किस योद्धा का मुकाबला किस से होगा और कौन किस पर भारी पड़ेगा?
उत्तरी-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट इस बार के चुनाव में दिल्ली की सबसे हाईप्रोफाइल सीट बन गई हैं। क्योंकि यहां मुकबाला दिल्ली के दो प्रदेश अध्यक्षों के बीच है। कांग्रेस ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित को उतारा है। जबकी भाजपा की ओर यहां के पूर्व सांसद और भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी ने दिलीप पांडेय को मैदान में उतारा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के नेता आनंद कुमार को एक लाख 44 हजार वोटों से हराया था।
3 of 8
डॉ. हर्षवर्धन-जेपी अग्रवाल-पंकज गुप्ता
- फोटो : Amar Ujala
चांदनी चौक की सीट से भाजपा ने एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को उतारा है। जबकि कांग्रेस की ओर से जेपी अग्रवाल यहां से चुनावी मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से पंकज गुप्ता चांदनी चौक से उम्मीदवार हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष को एक लाख 37 हजार वोटों के अंतर से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
अजय माकन-बृजेश गोयल
- फोटो : Amar Ujala
नई दिल्ली लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अजय माकन को टिकट दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने अजय माकन के खिलाफ ब्रजेश गोयल को उतारा है। जबकि भाजपा ने अभी तक इस सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। नई दिल्ली की सीट से भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी लेखी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में आप के उम्मीदवार आशीष खेतान को करीब एक लाख 62 हजार वोटों से मात दी थी।
विज्ञापन
5 of 8
राजेश लिलोठिया-गुग्गन सिंह
- फोटो : Amar Ujala
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की लोकसभा सीट से आम आदमी ने गुग्गन सिंह को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने राजेश लिलोथिया को टिकट दिया है। यहां पर भी भाजपा ने अब तक अपने उम्मीदवार के नाम के एलान नहीं किया है। 2014 के आम चुनाव में यहां से भाजपा के उदित राज ने आम आदमी की और चुनावी मैदान में उतरी राखी बिड़लान को करीब एक लाख 6 हजार वोटों से पटखनी दी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।