{"_id":"5cbf0ae3bdec22144855b683","slug":"team-india-surely-reach-world-cup-2019-semifinal-says-chaminda-vaas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"750 से ज्यादा विकेट लेने वाले इस दिग्गज की भविष्यवाणी, 'विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
750 से ज्यादा विकेट लेने वाले इस दिग्गज की भविष्यवाणी, 'विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत'
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Tue, 23 Apr 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड में इस साल होने वाले आईसीसी विश्व कप में भारतीय टीम की दावेदारी काफी मजबूत नजर आ रही है। दिग्गज मानते हैं विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इस साल टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेगी और अंतिम चार में जगह बनाएगी। भारतीय टीम को संतुलित और फॉर्म में बताते हुए श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कोहली की कप्तानी वाली टीम के आगामी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की भविष्यवाणी की।
2 of 5
चामिंडा वास
- फोटो : cricket world
बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड एवं वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के अच्छे प्रदर्शन को लेकर ज्यादा आश्वस्त नहीं है लेकिन कहा कि तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के प्रदर्शन पर टीम का प्रदर्शन निर्भर रहेगा।
3 of 5
team india
भारत को भले ही हालिया सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली हो लेकिन पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज गेंदबाज वास टीम को खिताब जीतने का मजबूत दावेदार मानते हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'पिछले दो-तीन वर्षों से भारतीय टीम का दबदबा है। उनके पास अच्छे तेज गेंदबाज है। वे शानदार प्रदर्शन करेंगे। मेरी भविष्यवाणी है कि भारतीय टीम निश्चित तौर पर सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
2011 विश्व कप विजेता भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व कप का खिताब जीता था। पिछले टूर्नामेंट में भी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और सेमीफाइनल तक पहुंची थी। सेमीफाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार कर बाहर होना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप का खिताब जीता था।
विज्ञापन
5 of 5
sri lanka emerging team
स्थानीय टी20 टूर्नामेंट के उद्घाटन के लिए पहुंचे वास से जब श्रीलंका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ' पिछले कुछ महीनों से श्रीलंका ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन अगर आप टीम संयोजन को देखेंगे तो यह खिलाड़ियों पर निर्भर करेगा। इसमें कोई शक नहीं कि मलिंगा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से है। हमारी टीम उनकी गेंदबाजी पर निर्भर रहेगी।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।