फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharashtra: केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ मामले में बड़ा खुलासा; आरोपियों में से एक निकला हिस्ट्रीशीटर

Mon, 03 Mar 2025 07:42 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, जलगांव (महाराष्ट्र)
पीटीआई, जलगांव (महाराष्ट्र) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 03 Mar 2025 07:42 AM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना की निंदा की और आरोप लगाया कि इसमें एक राजनीतिक दल के सदस्य शामिल हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Maharashtra: One of the accused has criminal history says Jalgaon Police on molestation of Union MoS daughter
Jalgaon Case - फोटो : Amar Ujala

केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से कथित छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जलगांव पुलिस ने रविवार को यह बड़ा खुलासा किया। मुक्ताईनगर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कृष्णत पिंगले ने बताया कि मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से एक को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। उनमें से एक के खिलाफ पहले भी चार मामले दर्ज हैं। 

Maharashtra: One of the accused has criminal history says Jalgaon Police on molestation of Union MoS daughter
रक्षा खड़से ने बेटी से छेड़खानी मामले में महाराष्ट्र सरकार से कार्रवाई की अपील की - फोटो : अमर उजाला

एसडीपीओ पिंगले ने एएनआई को बताया, '28 फरवरी को यात्रा के दौरान कुछ लड़कियां झूले के पास गईं। उस समय अनिकेत भुई, पीयूष मोरे, सोहम कोडी, अनुज पाटिल, चेतन भुई, सचिन पालवे और किरण मादी ने उनका पीछा किया और उन्हें परेशान किया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। उनमें से एक अनिकेत भुई के खिलाफ पहले से ही चार मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।'

Maharashtra: One of the accused has criminal history says Jalgaon Police on molestation of Union MoS daughter
रक्षा खड़से की बेटी से छेड़खानी - फोटो : एएनआई / अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, घटना कोथली गांव में एक धार्मिक जुलूस के दौरान हुई। आरोपियों ने कथित तौर पर कम से कम तीन से चार लड़कियों का पीछा किया और उनके साथ छेड़छाड़ की। एसडीपीओ पिंगले ने एक वीडियो बयान में कहा, '28 फरवरी, 2025 को कोथली गांव में एक यात्रा (जुलूस) निकाली गई थी। इस कार्यक्रम का हिस्सा रहे आरोपियों ने कथित तौर पर तीन से चार लड़कियों का पीछा किया और उनके साथ छेड़छाड़ की।' 

घटना के बाद राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने जलगांव पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने सात व्यक्तियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धाराएं लगाईं। अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra: One of the accused has criminal history says Jalgaon Police on molestation of Union MoS daughter
जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी पर कांग्रेस आक्रामक - फोटो : अमर उजाला

शिकायत दर्ज कराने के बाद भाजपा नेता खडसे ने कहा कि आरोपियों ने न केवल उनकी बेटी और उसके दोस्तों को परेशान किया, बल्कि एक पुलिस अधिकारी के साथ भी दुर्व्यवहार किया और घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी और उसकी सहेलियां महाशिवरात्रि मेले में गई थीं, जहां कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने पुलिस गार्ड के साथ भी दुर्व्यवहार किया। उन्होंने पुलिस गार्ड की मौजूदगी में भी छेड़छाड़ करने और वीडियो रिकॉर्ड करने की हिम्मत की। यह अस्वीकार्य है और इसीलिए मैंने शिकायत दर्ज कराई है।' मंत्री ने अन्य पीड़ितों से भी आगे आकर शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई महिलाएं पहले ही इसी तरह के अनुभवों के साथ उनके पास आ चुकी हैं। खडसे ने कहा, 'ऐसी कई अन्य माताएं भी हो सकती हैं जो इसी तरह की घटनाओं से पीड़ित हैं। उन्हें पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।'

विज्ञापन
Maharashtra: One of the accused has criminal history says Jalgaon Police on molestation of Union MoS daughter
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एक्स/देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना की निंदा की और आरोप लगाया कि इसमें एक राजनीतिक दल के सदस्य शामिल हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम फडणवीस ने कहा कि एक पार्टी के पदाधिकारी हैं जिन्होंने ऐसा किया है, यह एक घटिया हरकत है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कुछ पर पहले ही मामला दर्ज है। सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह का उत्पीड़न गलत है, उन्हें माफ नहीं किया जा सकता और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed