सब्सक्राइब करें

Maratha Reservation: 'जरांगे चिंगारी थे, शरद-उद्धव ने ज्वालामुखी बना दिया'; भूख हड़ताल को लेकर बिफरे OBC नेता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 29 Aug 2025 03:34 PM IST
सार

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे की मुंबई में भूख हड़ताल शुरू हो गई है। मनोज जरांगे शुक्रवार सुबह मुंबई के आजाद मैदान पहुंचे, जहां मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जरांगे और उनके समर्थक एक दिवसीय भूख हड़ताल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Manoj Jarange was a spark, Sharad-Uddhav turned it into a volcano; OBC leaders angry over hunger strike
मनोज जरांगे - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। जहां एक ओर आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई में अपनी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं ओबीसी समुदाय इससे नाराज है। ओबीसी समुदाय के नेता लक्ष्मण हाके ने मनोज जरांगे की मांगो को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे मान ली गईं तो यह ओबीसी वर्ग के ही हिस्से में आएंगी ऐसे में हम भी अपना आंदोलन शुरू करेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने विपक्षी नेताओं शरद पवार, उद्धव ठाकरे पर जरांगे को शह देने का भी आरोप लगाया। लक्ष्मण हाके ने कहा कि जरांगे तो  सिर्फ एक चिंगारी थे, लेकिन विपक्षी नेता शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कुछ मंत्रियों ने उन्हें ज्वालामुखी बना दिया।



पत्रकारों से बातचीत में हाके ने कहा कि जरांगे को आज रेड कार्पेट मिल रहा है, लेकिन मेरे खिलाफ तो कहीं भी जाने पर एफआईआर दर्ज हो जाती है।
 

Trending Videos
Manoj Jarange was a spark, Sharad-Uddhav turned it into a volcano; OBC leaders angry over hunger strike
मुंबई में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे की भूख हड़ताल। - फोटो : पीटीआई

सभी दलों के विधायक-सांसद जरांगे का समर्थन कर रहे
हाके ने आरोप लगाया कि सभी दलों के विधायक-सांसद जरांगे का समर्थन कर रहे हैं और संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं। हाके ने कहा कि सिर्फ पांच से दस प्रतिशत मराठा मुंबई में प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं, जबकि ओबीसी आबादी 50 प्रतिशत है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार इस मुद्दे पर सीएम फडणवीस को मुश्किल में डाल रहे हैं क्योंकि उनके विधायक जरांगे के साथ खड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Jarange was a spark, Sharad-Uddhav turned it into a volcano; OBC leaders angry over hunger strike
मुंबई में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे की भूख हड़ताल। - फोटो : पीटीआई

इससे पहले, बीड जिले में एनसीपी विधायक विजयसिंह पंडित के समर्थकों से झड़प के बाद हाके और उनके 13 समर्थकों पर दंगा और गैरकानूनी जमावड़े का मामला दर्ज किया गया था। इसे लेकर हाके ने कहा कि हम संवैधानिक तरीके से लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन सरकार हमारे साथ भेदभाव कर रही है। किसी गांव में अपराध होता है तो सबसे पहले ओबीसी लोगों को ही हिरासत में लिया जाता है।

Manoj Jarange was a spark, Sharad-Uddhav turned it into a volcano; OBC leaders angry over hunger strike
मुंबई में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे की भूख हड़ताल। - फोटो : पीटीआई

सरकार तुरंत मनोज जरांगे से संवाद करे- उद्धव ठाकरे
वहीं, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे से तुरंत संवाद करना चाहिए और समुदाय को न्याय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का सम्मानजनक समाधान होना जरूरी है। उन्होंने  कहा कि आंदोलनकारी न तो आतंकवादी हैं और न ही 'दंगा' करने आए हैं, बल्कि वे न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Manoj Jarange was a spark, Sharad-Uddhav turned it into a volcano; OBC leaders angry over hunger strike
उद्धव ठाकरे, शिवसेना यूबीटी प्रमुख - फोटो : ANI
मराठा समाज को पहले भी झूठे वादों से ठगा गया-उद्धव ठाकरे
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मराठा समाज को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी सरकार की है। ठाकरे ने आरोप लगाया कि मराठा समाज को पहले भी झूठे वादों से ठगा गया और उनकी समस्याएं अब तक अनसुलझी हैं। हालांकि, उन्होंने खुद का रुख इस मुद्दे पर स्पष्ट नहीं किया।
 
उद्धव ने डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए पूछा कि जब वे ढाई साल मुख्यमंत्री रहे तो मराठा समाज को न्याय क्यों नहीं दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed