Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Train Accident Update Sparks Seen on Pushpak Express Wheels Prompted Passengers to Pull Chain
{"_id":"6791ad694213c93fc309c49e","slug":"many-dead-as-passengers-jump-on-tracks-fearing-fire-pushpak-express-run-over-by-karnataka-express-in-jalgaon-2025-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Train Accident: 'पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों में चिंगारी देख यात्रियों ने खींची चेन', प्रत्यक्षदर्शियों का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Train Accident: 'पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों में चिंगारी देख यात्रियों ने खींची चेन', प्रत्यक्षदर्शियों का दावा
पीटीआई, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 23 Jan 2025 08:16 AM IST
सार
उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम एक ट्रेन में आग की अफवाह फैल गई। इसके बाद कुछ यात्री पटरी पर उतर गए। इस दौरान वे विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। अधिकारियों ने इस हादसे में कम से कम 13 यात्रियों की मौत होने की जानकारी दी है।
महाराष्ट्र के जलगांव जिले में रेलवे स्टेशन से आगे ब्रेक लगाने के बाद लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से चिंगारी निकलते देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद घबराए कुछ यात्रियों ने आपातकालीन चेन खींच दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ यात्री एक ओर से पटरी पर कूद गए, जबकि कुछ अन्य दूसरी ओर से पुलिया की दीवार के पास उतर गए। हादसे में कई लोगों की जान चली गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#WATCH | Jalgaon train accident | One of the injured admitted to the hospital says, "We got off the train after everyone said that there has been a fire... We stopped the train and started running. Another train came from the other side and the people got it..." pic.twitter.com/yGfI6O7BU7
अस्पताल में भर्ती एक घायल ने बताया कि जब सभी ने कहा कि आग लग गई है तो हम ट्रेन से उतर गए। हमने ट्रेन रोकी और दौड़ना शुरू कर दिया। दूसरी तरफ से एक और ट्रेन आई। मोड़ होने की वजह से हमें ट्रेन दिखाई नहीं दी। ट्रेन की रफ्तार भी तेज थी, जिस वजह से वह लोगों को रौंदते हुए निकल गई।
#WATCH | Jalgaon train accident | One of the injured admitted to the hospital, Hakim Ansari says, "People shouted that there is a fire. After that, everyone started running away. Pushak Express stopped because the chain was pulled. The injuries happened after the Karnataka… pic.twitter.com/EMu7FnGSUn
अस्पताल में भर्ती घायलों में से एक हकीम अंसारी ने बताया कि लोगों ने चिल्लाया कि आग लग गई है। उसके बाद सभी भागने लगे। चेन खींचने की वजह से पुष्कर एक्सप्रेस रुक गई। कर्नाटक एक्सप्रेस के दूसरी पटरी पर आ जाने की वजह से ये दुर्घटना हुई।
2 of 5
जलगांव रेल हादसा
- फोटो : पीटीआई
दर्दनाक हादसे को याद कर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जो यात्री पटरी पर कूदे थे, वे उस पटरी पर तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। मामले में एक यात्री ने मराठी समाचार चैनल को बताया कि घटना उस समय हुई, जब ट्रेन दोपहर के समय जलगांव स्टेशन से गुजरी और पचोरा के पास पहुंची। जब ब्रेक लगाए गए तो कुछ यात्रियों ने ट्रेन के पहियों से चिनगारी निकलते देखी, जिससे उनमें दहशत फैल गई।
3 of 5
Train Accident
- फोटो : ANI
यात्री ने बताया कि कुछ यात्रियों ने आपातकालीन चेन खींच दी और पटरी पर उतर गए, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। उसने कम से कम दो यात्रियों को कर्नाटक एक्सप्रेस के पहियों के नीचे आते देखा। इस शख्स ने बताया, 'कुछ यात्रियों ने बताया कि आठ से नौ लोगों की मौत हुई है।' उसने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस एक घंटे से अधिक समय बाद आगे की यात्रा पर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Train Accident
- फोटो : PTI
मामले में अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में आग लगने की घटना के कारण घबराहट में ट्रेन से कूदने वाले कम से कम 13 यात्रियों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वे पास की पटरियों पर एक अन्य ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
5 of 5
Train Accident
- फोटो : ANI
रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने इस बात से इनकार किया कि डिब्बे के अंदर किसी चिंगारी या आग के कारण यात्रियों ने अलार्म बजाया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने त्रासदी में मारे गए यात्रियों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। सेंट्रल सर्किल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त दुर्घटना के कारणों की जांच करेंगे। मुख्यमंत्री के अलावा रेलवे बोर्ड ने अलग से मृतकों के परिजनों को 1.5-1.5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों के लिए 5,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।