Mariana Trench: जिस प्रकार पृथ्वी की सतह पर विशाल पर्वत हैं, उसी तरह महासागर में सबसे गहरी खाई भी है। दुनिया में दूसरी रहस्यमयी जगहों की तरह समुद्र के भीतर भी एक ऐसी ही जगह है। कहा जाता है कि यह पृथ्वी की सबसे अधिक रहस्यमयी जगह है, क्योंकि इसके बारे में वैज्ञानिकों को भी ज्यादा जानकारी नहीं है। समुद्र की गहराई में स्थित इस जगह का नाम मैरियाना ट्रेंच है। यह समुद्र तल से इतने नीचे स्थित है कि पूरा माउंट एवरेस्ट पर्वत समा सकता है।
Mariana Trench: समुद्र के अंदर है पृथ्वी की सबसे रहस्यमयी जगह, जानिए इसके बारे में अविश्वसनीय तथ्य
Mariana Trench: प्रशांत महासागर में मारियाना ट्रेंच स्थित है, जो दुनिया की सबसे गहरी खाई है। यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में मारियाना द्वीपसमूह से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। इसके आकार की बात करें, तो यह अर्धचंद्राकार आकार की खाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी विज्ञान ऐजेंसी नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के मुताबिक, मैरियाना ट्रेंच की सबसे गहरी खाई ट्रेंच के दक्षिणी छोर पर स्थित चैलेंजर डीप नामक एक घाटी है। अमेरिकी विज्ञान ऐजेंसी के मुताबिक, चैलेंजर डीप सतह से 10,935 मीटर तक फैला है।
नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से यह अनुमान जर्नल डीप सी रिसर्च पार्ट 1 में ओशनोग्राफिक रिसर्च पेपर्स के लगाया गया है। लेकिन चैंलेंजर डीप की गहराई के कई और भी अनुमान है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, 1960 में यहां पर पहले चालक दल के मिशन ने अनुमान लगाया था कि 10,911 मीटर की गहराई है।
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने हैं बवंडर बाबा से लकेर डिजिटल मौनी बाबा तक, जानिए इनके बारे में
चैलेंजर डीप की गहराई का अनुमान लगाना बेहद चुनौतीपूर्ण है। अमेरिकी विज्ञान ऐजेंसी के मुताबिक, समुद्र की गहराई दो तरीकों से पता की जाती है। सबसे पहले एक जहाज सोनार की मदद से गहराई पता लगाता है, जबकि दूसरा समुद्र तल पर तैनात एक प्रेशर सेंसर से पता लगाएगा कि इसके ऊपर कितना पानी है। जहाज से सोनार बीम तरंगों को छोड़ते हैं, जिसे सतह टकराकर इनके वापस आने के समय से गहराई का पता लगाया जाता है।
Mount Kailash Mystery: पृथ्वी पर रहस्य, रोमांच और विज्ञान को चुनौती देता है महादेव का कैलाश पर्वत, आखिर क्यों नहीं पहुंचा कोई 'शिव के लोक'
जानिए कौन लोग पहुंचे हैं मारियाना ट्रेंच तक
मारियाना ट्रेंच तक अभी सिर्फ तीन लोग ही पहुंच पाए हैं। फिल्म टाइटैनिक के निर्देशक जेम्स कैमरून, नासा के समुद्र विज्ञानी एमेरिटस डॉ. जीन फेल्डमैन और एक अन्य खोजकर्ता टेक्सास के निवेशक विक्टर वेस्कोवो यहां तक पहुंच पाए हैं।