फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranji Trophy: 10 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे रोहित शर्मा, कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की होगी वापसी

Wed, 22 Jan 2025 03:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 22 Jan 2025 03:50 PM IST
सार

रोहित करीब एक दशक बाद घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलते दिखेंगे। बीसीसीआई के सख्त रवैये के बाद स्टार खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट के लिए खुद को उपलब्ध रखा है। पहली बार इस सत्र में रणजी ट्रॉफी को दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Ranji Trophy another stage resume from Thursday Rohit Sharma, Rishabh Pant like star players playing preview
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 10 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। रोहित को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ गुरुवार से होने वाले मुकाबले के लिए मुंबई टीम में चुना गया है। उनके अलावा युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी मुंबई टीम में शामिल हैं। मुंबई की अगुआई अजिंक्य रहाणे करेंगे। मालूम हो कि हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया था। 
Ranji Trophy another stage resume from Thursday Rohit Sharma, Rishabh Pant like star players playing preview
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
रोहित करीब एक दशक बाद घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलते दिखेंगे। बीसीसीआई के सख्त रवैये के बाद स्टार खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट के लिए खुद को उपलब्ध रखा है। पहली बार इस सत्र में रणजी ट्रॉफी को दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इस बीच सीमित ओवरों की दो सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में सभी टीमों ने पांच-पांच मैच खेले थे।
Ranji Trophy another stage resume from Thursday Rohit Sharma, Rishabh Pant like star players playing preview
यशस्वी जायसवाल - फोटो : ICC
यशस्वी के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं रोहित 
रोहित ने अपना पिछला रणजी ट्रॉफी मैच नवंबर 2015 में खेला था। तब भारतीय कप्तान उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाफ मैदान पर उतरे थे। गत चैंपियन मुंबई गुरुवार से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ बीकेसी के शरद पवार क्रिकेट अकादमी में रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण की शुरुआत करेगा। खराब फॉर्म से गुजर रहे रोहित ने ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद घरेलू क्रिकेट में खेलने की पुष्टि की थी। भारतीय टीम को आगे इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है। ऐसे में रोहित का फॉर्म में वापस आना बेहद जरूरी है। रोहित हालांकि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई की तरफ से खेलने के लिए तैयार हैं। मुंबई को अगले मैच में जम्मू कश्मीर की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जो अभी एलीट ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर है। रोहित इस मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranji Trophy another stage resume from Thursday Rohit Sharma, Rishabh Pant like star players playing preview
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
पंत-जडेजा होंगे आमने-सामने, कोहली नहीं खेलेंगे 
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली गर्दन में खिंचाव के कारण दिल्ली की तरफ से रणजी ट्रॉफी के अगले दौर में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन उन्होंने 30 जनवरी से शुरू होने वाले ग्रुप चरण के अंतिम दौर के मैच के लिए खुद को उपलब्ध रखा है। राजकोट में दिल्ली का सामना दो बार के विजेता सौराष्ट्र से होगा जिसमें ऋषभ पंत का सामना राष्ट्रीय टीम के अपने साथियों रवींद्र जडेजा और चेतेश्वर पुजारा से होगा। दोनों टीम के लिए ग्रुप डी के इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। दिल्ली अभी चौथे जबकि सौराष्ट्र पांचवें स्थान पर है। तमिलनाडु और चंडीगढ़ इस ग्रुप में पहले दो स्थान पर हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी।
विज्ञापन
Ranji Trophy another stage resume from Thursday Rohit Sharma, Rishabh Pant like star players playing preview
शुभमन गिल - फोटो : Twitter
पंजाब के लिए उतरेंगे गिल 
पंजाब में ग्रुप सी में पांच मैच में अभी तक केवल एक जीत हासिल की है और वह पांचवें स्थान पर है लेकिन जब उसकी टीम बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कर्नाटक का सामना करेगी तो सभी की निगाहें भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान शुभमन गिल पर टिकी रहेंगी। पंजाब को इस मैच में अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह की कमी खलेगी जो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल हैं। दूसरी तरफ कर्नाटक को देवदत्त पडिक्कल और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी से मजबूती मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed