{"_id":"6390750ad02b736ddb50e297","slug":"mcd-election-result-why-exit-polls-failed-in-delhi-what-will-happen-tomorrow-in-gujarat-and-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MCD Election Result: दिल्ली में क्यों फेल हुए एग्जिट पोल, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कल क्या होगा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MCD Election Result: दिल्ली में क्यों फेल हुए एग्जिट पोल, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कल क्या होगा?
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 07 Dec 2022 04:42 PM IST
सार
सवाल उठ रहा है कि क्या गुजरात और हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल में भी उलटफेर होगा? एग्जिट पोल में किसने किस पार्टी को कितनी सीटें दी थीं? इस बार के नतीजे क्या कहते हैं? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। कड़े मुकाबले में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मात दे दी। हालांकि, चुनाव के नतीजों ने एग्जिट पोल के सारे अनुमानों पर पानी फेर दिया। एमसीडी चुनाव को लेकर पांच बड़ी एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किया था। इसमें जहां आम आदमी पार्टी के लिए रिकॉर्ड अंतर से जीत का अनुमान लगाया गया था, वहीं भाजपा को काफी पीछे छोड़ दिया था। सारे एग्जिट पोल ने भाजपा को 100 से कम सीटें दी थीं, लेकिन नतीजे आए तो सारे अनुमान फेल हो गए। भाजपा ने 104 सीटों पर जीत हासिल की।
Trending Videos
MCD Exit Poll 2022
- फोटो : Amar Ujala
एग्जिट पोल में किसे कितनी सीटें मिली थीं?
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर पांच अलग-अलग एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किया था। सभी ने आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत का अनुमान लगाया था। वहीं, भाजपा को 100 सीटों के अंदर ही समेट दिया था। आम आदमी पार्टी के लिए जो सबसे करीब एग्जिट पोल था, वो जी न्यूज बार्क का रहा। जी न्यूज बार्क ने आम आदमी पार्टी को 134 से 146 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। लेकिन भाजपा को 82 से 94 सीटों तक ही समेट दिया था। ऐसे में जी न्यूज का आम आदमी पार्टी को लेकर जारी किया गया आंकड़ा तो सटीक निकला, लेकिन भाजपा के लिए जो अनुमान था वो फेल हो गया।

MCD चुनाव एग्जिट पोल
- फोटो : अमर उजाला
एजेंसी भाजपा आप कांग्रेस अन्य
आजतक एक्सिस माय इंडिया 69-91 149-171 3-7 5-9
टाइम्स नाऊ ईटीज 84-94 146-156 6-10 0-4
इंडिया न्यूज जन की बात 70-92 150-175 4-7 0-1
टीवी 9 ऑन द स्पॉट 92-96 140-150 6-10 2-4
जी न्यूज बार्क 82-94 134-146 08-14 14-19

Delhi MCD Election Results
- फोटो : अमर उजाला
नतीजे क्या कहते हैं?
आज जब मतगणना शुरू हुई तो कभी भाजपा और कभी आम आदमी पार्टी आगे चल रही थी। दोपहर 12 बजे के बाद नतीजे काफी हद तक साफ हो गए। 250 में 134 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी को भी 104 सीटें मिल गईं। वहीं, कांग्रेस को नौ और तीन सीटें अन्य के खाते में चली गईं। मतलब साफ है, एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी के लिए जिस बड़ी जीत का अनुमान लगाया था, वो नहीं हुआ। वहीं, भारतीय जनता पार्टी इतना कमजोर भी नहीं निकली, जिसका पोल में अनुमान लगाया गया था।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
तो क्या गुजरात और हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल में भी होगा खेल?
इसे समझने के लिए हमने राजनीतिक विश्लेषक प्रो. अजय कुमार सिंह से बात की। उन्होंने कहा, 'एग्जिट पोल एकदम सटीक नहीं होते हैं। पोल के नतीजों और असली नतीजों में अंतर हो सकता है। कई बार पोल बिल्कुल गलत साबित होते हैं तो कई बार नतीजे आस-पास ही आते हैं। ऐसा तब होता है जब ज्यादा सैंपल लिए जाते हैं। ज्यादा सैंपल लिए जाने पर पोल के सही होने की संभावना बढ़ जाती है।'
प्रो. सिंह आगे कहते हैं, 'दिल्ली एमसीडी के एग्जिट पोल और नतीजों में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। कई सीटों पर जीत हार का अंतर 100 से भी कम वोटों का है। वोटों का गणित थोड़ा बहुत इधर-उधर होता तो भाजपा ये चुनाव जीत भी सकती थी। इसलिए इन नतीजों को ध्यान में रखते हुए कहा जा सकता है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी एग्जिट पोल के आंकड़े बिगड़ सकते हैं। खासतौर पर हिमाचल प्रदेश में बड़ा उलटफेर हो सकता है, क्योंकि यहां कम सीटें हैं और दोनों पार्टियों के बीच लड़ाई काफी कड़ी है।'