सब्सक्राइब करें

MCD Election Result: आम आदमी पार्टी की जीत के पांच बड़े कारण, अरविंद केजरीवाल ने ऐसे पलट दिया BJP का पूरा खेल

इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 07 Dec 2022 04:33 PM IST
सार

सवाल है कि आखिर एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी कैसे जीत गई? अरविंद केजरीवाल की किस रणनीति ऐसा कौन सा दांव चल दिया कि भाजपा के तमाम आरोप भी फीके पड़ गए फिके पड़ गए। 
 

विज्ञापन
MCD Election Result: Five reasons for Aam Aadmi Party's victory, Arvind Kejriwal overturned BJP's entire game
MCD Election Results - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election Result) के नतीजे आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी को एमसीडी में जीत मिली है। मतलब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ही सरकार है और अब मेयर भी आप का ही होगा। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका मिला है। पिछले 15 साल की सत्ता भाजपा के हाथों से छिन गई। 


 ऐसे में सवाल है कि आखिर एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी कैसे जीत गई? अरविंद केजरीवाल की किस रणनीति ऐसा कौन सा दांव चल दिया कि भाजपा के तमाम आरोप भी फीके पड़ गए फिके पड़ गए। 
 
Trending Videos
MCD Election Result: Five reasons for Aam Aadmi Party's victory, Arvind Kejriwal overturned BJP's entire game
जश्न में डूबे आप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
पहले जानिए चुनाव के नतीजे क्या निकले? 
दिल्ली नगर निगम में कुल 250 वार्ड हैं। इनपर चार दिसंबर को मतदान हुआ था। इस बार कुल 50.47 प्रतिशत लोग ही वोट डालने पहुंचे। चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो 250 में से 134 वार्डों में आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। भारतीय जनता पार्टी को 104 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के खाते में नौ सीटें गईं। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत हासिल की है। वोट शेयर के हिसाब से देखें तो एमसीडी में आम आदमी पार्टी को 42.20% वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के खाते में 39.02% वोट गए। कांग्रेस को 11.68% वोट मिले। 3.42 फीसदी लोगों ने निर्दलीय प्रत्याशियों को वोट किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MCD Election Result: Five reasons for Aam Aadmi Party's victory, Arvind Kejriwal overturned BJP's entire game
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी की जीत के पांच बड़े कारण
इसे समझने के लिए हमने राजनीतिक विश्लेषक प्रो. अजय कुमार सिंह से बात की। उन्होंने एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के पांच बड़े कारण बताए। ये भी बताया कि कैसे भाजपा इस चुनाव में तमाम कोशिश के बावजूद पीछे रह गई। 
 
MCD Election Result: Five reasons for Aam Aadmi Party's victory, Arvind Kejriwal overturned BJP's entire game
भाजपा दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
1. 15 साल का एंटी इनकम्बेंसी : दिल्ली नगर निगम में 15 साल से भारतीय जनता पार्टी काबिज थी। गंदगी और भ्रष्टाचार को लेकर काफी सवाल उठते रहे हैं। कूड़े के ढेर का मुद्दा भी आम आदमी पार्टी ने बनाया। भाजपा इन आरोपों का सही से जवाब नहीं दे पाई। नगर निगम के कामकाज से भी  वोटर भाजपा से काफी नाराज थे। इसका असर हुआ कि वो वोट देने के लिए बाहर ही नहीं निकले, जबकि आम आदमी पार्टी इसका फायदा उठाने में कामयाब हो गई। 
 
विज्ञापन
MCD Election Result: Five reasons for Aam Aadmi Party's victory, Arvind Kejriwal overturned BJP's entire game
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
2. केजरीवाल को मुफ्त योजनाओं का फायदा : अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मॉडल को पूरे देश में प्रचारित करना शुरू कर दिया। मुफ्त बिजली का वादा सबसे ज्यादा केजरीवाल को फायदा दिलाता है। बढ़ती महंगाई के बीच लोगों को मुफ्त बिजली की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा की सुविधा ने झुग्गी-झोपड़ी के साथ-साथ सामान्य वर्ग के वोटर्स को भी आम आदमी पार्टी से जोड़ा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed