Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Mukhtar Abbas Naqvi Denied in Rajya Sabha and Lok Sabha Ticket Know What BJP Plans for Him News in Hindi
{"_id":"629b41a3e87e2c2bc762d0c5","slug":"mukhtar-abbas-naqvi-denied-in-rajya-sabha-and-lok-sabha-ticket-know-what-bjp-plans-for-him-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mukhtar Abbas Naqvi: राज्यसभा के बाद लोकसभा का नहीं मिला टिकट, मुख्तार अब्बास नकवी को क्या जिम्मेदारी देगी भाजपा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mukhtar Abbas Naqvi: राज्यसभा के बाद लोकसभा का नहीं मिला टिकट, मुख्तार अब्बास नकवी को क्या जिम्मेदारी देगी भाजपा?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:48 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की राज्यसभा सदस्यता सात जुलाई को खत्म हो रही है। नियम के मुताबिक किसी भी सदन का सदस्य नहीं होने के बाद भी मुख्तार अब्बास अगले छह महीने तक मंत्री बने रह सकते हैं। अगर छह महीने के अंदर लोकसभा या राज्यसभा का सदस्य नहीं बनते तो उन्हें इस्तीफा देना पड़ेगा।
विज्ञापन
1 of 8
Mukhtar Abbas Naqvi
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की राज्यसभा सदस्यता सात जुलाई को खत्म हो रही है। नियम के मुताबिक किसी भी सदन का सदस्य नहीं होने के बाद भी मुख्तार अब्बास अगले छह महीने तक मंत्री बने रह सकते हैं। अगर छह महीने के अंदर लोकसभा या राज्यसभा का सदस्य नहीं बनते तो उन्हें इस्तीफा देना पड़ेगा।
भाजपा ने मुख्तार अब्बास को राज्यसभा के लिए टिकट नहीं दिया। शनिवार को रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी का भी एलान कर दिया। पहले चर्चा थी कि मुख्तार को रामपुर से लोकसभा का उपचुनाव लड़ाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा ने मुख्तार अब्बास नकवी को रामपुर उपचुनाव के लिए भी टिकट नहीं दिया।
ऐसे में अब सियासी गलियारे में काफी चर्चा शुरू हो गई हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि मुख्तार अब्बास को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। आइए जानते हैं मुख्तार अब्बास के लिए क्या-क्या रास्ते हैं?
2 of 8
केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : अमर उजाला
पहले मुख्तार को जान लीजिए
मुख्तार अब्बास नकवी का जन्म 15 अक्टूबर 1957 को प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में हुआ था। नकवी के पिता का नाम एएच नकवी और मां शकीना बेगम हैं। मुख्तार ने पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्होंने आठ जून 1983 को सीमा से शादी की। अब दोनों का एक बेटा भी है।
3 of 8
मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : अमर उजाला
कब शुरू हुआ राजनीतिक सफर
मुख्तार अब्बास नकवी के राजनीतिक सफर की शुरुआत 1975 से हुई थी। तब उन्होंने देश में लागू किए गए आपातकाल का विरोध किया था और इसके लिए जेल भी गए थे। छात्रनेता रहते हुए वह जनता पार्टी के कार्यक्रमों और आंदोलनों में शामिल होते थे। 1980 में उन्होंने जनता पार्टी (सेक्यूलर) के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। इसके बाद अयोध्या से 1980 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव निर्दलीय लड़ा, लेकिन हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : अमर उजाला
जब पहली बार चुनाव जीते
1998 में रामपुर से भारतीय जनता पार्टी ने मुख्तार अब्बास नकवी को टिकट दिया और वह चुनाव जीत गए। तब उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री बनाया गया था। 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में आई तो मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक राज्यमंत्री बनाया गया था, 2016 में कैबिनेट का दर्जा मिल गया। 2019 में फिर से जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली तो मुख्तार अब्बास नकवी को फिर से केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन
5 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्तार का अब आगे क्या होगा?
भाजपा में चार बड़े मुस्लिम नेता हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, सैय्यद शहनवाज हुसैन, एमजे अकबर, जफर इस्लाम शामिल हैं। शहनवाज इस वक्त बिहार सरकार में मंत्री हैं। मुख्तार अब्बास नकवी केंद्रीय मंत्री हैं और एमजे अकबर और जफर इस्लाम राज्यसभा के सांसद। मुख्तार अब्बास नकवी के साथ-साथ एमजे अकबर और जफर इस्लाम का राज्यसभा कार्यकाल पूरा हो रहा है। तीनों को भाजपा ने दोबारा प्रत्याशी नहीं बनाया है। ऐसे में मुख्तार अब्बास को लेकर तीन तरह के कयास लग रहे हैं…
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।